महंगे खाने पर किए सवाल तो ढाबा मालिक ने ड्राइवर को जड़ दिए थप्पड़, खौल उठा यूजर्स का खून- वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो अकसर लोगों को हैरान करते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है उसने न सिर्फ लोगों का गुस्सा भड़का दिया है बल्कि सवाल भी खड़े कर दिए हैं कि क्या अब महंगे खाने का विरोध करना भी गुनाह हो गया है. महाराष्ट्र के नाशिक हाईवे से सामने आया यह वीडियो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता, जहां एक आम युवक सिर्फ खाने के दाम पूछने की गलती करता है और बदले में उसे लात घूंसे झेलने पड़ते हैं.

ढाबे पर खाने की कीमत पर उठाए सवाल तो ड्राइवर की कर दी पिटाई

दरअसल मामला महाराष्ट्र के नाशिक हाईवे पर स्थित ‘पंजाबी खालसा होटल’ का बताया जा रहा है. आरोप है कि यहां खाने की कीमतों को लेकर सवाल उठाने पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई. पीड़ित युवक की पहचान नरेंद्र तोमर के रूप में हुई है. नरेंद्र तोमर का आरोप है कि उसने होटल में खाने का ऑर्डर दिया था, जिसके बाद जब बिल आया तो वह चौंक गया. आरोप के मुताबिक होटल में 4 रोटियां और आधी सब्जी के 180 रुपये मांगे गए. जब नरेंद्र ने इतनी ज्यादा कीमत पर आपत्ति जताई और सवाल किया, तो होटल स्टाफ और वहां मौजूद लोगों ने उस पर हमला कर दिया.

मालिक के साथ पूरे स्टाफ ने जमकर की मारपीट

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह युवक को घेरकर धक्का मुक्की की जाती है और फिर उसके साथ मारपीट शुरू हो जाती है. वीडियो में कुछ लोग युवक को पकड़ते नजर आते हैं तो कुछ लात घूंसे बरसाते दिखाई देते हैं. पूरी घटना हाईवे किनारे खुलेआम होती है और आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहते हैं. किसी ने भी युवक को बचाने या बीच बचाव करने की कोशिश नहीं की. उल्टा लोग अपने मोबाइल फोन निकालकर वीडियो बनाने में जुटे नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें: “कयामत है कयामत” इन हसीनाओं के ठुमके देख दिल हार बैठेंगे आप, यूजर्स बोले, कोई तो रोक लो- वीडियो वायरल

खौल उठा यूजर्स का खून

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोग होटल संचालकों की दबंगई पर सवाल उठा रहे हैं तो कई लोग प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि अब सवाल पूछना भी अपराध बन गया है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि हाईवे के होटलों की लूट अब खुलेआम गुंडागर्दी में बदलती जा रही है. वीडियो को सोशल मीडिया पर कई लोग शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: शराब पीकर बाइक पर झूम रहा था शख्स, अचानक सामने आया ट्रक और हो गया खेल- डरा देगा वीडियो





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading