रात में महिलाओं के अंडरवियर चुराकर पहनता था 23 साल का लड़का, फिर बनाता था वीडियो, हुआ अरेस्ट


Karnataka News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के हेब्बगोडी इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक रात के समय रिहायशी इलाकों में घुसकर महिलाओं के अंडरवियर चुराता था. इतना ही नहीं, वह चोरी किए गए अंडरवियर पहनकर मोबाइल फोन पर वीडियो भी बनाता था. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से इलाके के लोग डरे हुए थे.

इस व्यक्ति की गतिविधियां इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गईं. फुटेज में एक युवक रात के अंधेरे में घरों की बालकनी और आंगन में घुसते हुए नजर आया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू की.

23 साल का है आरोपी, केरल का रहने वाला

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी में दिख रहे युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम अमूल है, जिसकी उम्र 23 साल बताई गई है. वह केरल का रहने वाला है और बेंगलुरु के हेब्बगोडी इलाके में रह रहा था. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की.

पुलिस पूछताछ में अमूल ने कबूल किया कि उसे महिलाओं के अंडरवियर चुराकर पहनने की आदत है. उसने बताया कि ऐसा करने से उसे एक तरह का नशा महसूस होता है, इसी कारण वह बार-बार इस हरकत को दोहराता था. वह रात में सूखने के लिए रखे गए अंडरवियर चुरा लेता और वीडियो बनाता था.

घर से अंडरवियर बरामद 

पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से बड़ी संख्या में महिलाओं के अंडरवियर बरामद किए गए. इसके बाद पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी से बनाए गए कुछ वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं, जिससे लोगों में नाराजगी और चिंता बढ़ गई.

हेब्बगोडी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 303(2) (चोरी), 329(4) (घर में घुसना) और 79 (शब्द, इशारा या घुसपैठ के माध्यम से अपमानजनक कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading