Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हाल ही में एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसने माता-पिता और वाहन चालकों दोनों को झकझोर कर रख दिया है. वीडियो के मुताबिक, एक मासूम बच्चा अपनी सोसाइटी में टॉय स्कूटर चलाते हुए खेल रहा था, तभी अचानक सामने से आ रही एक कार ने बच्चे को कुचल दिया और आगे बढ़कर रुक गई.
वीडियो में दिखाया गया है कि हादसे के तुरंत बाद कार चला रहे व्यक्ति ने बाहर आकर बच्चे को गोद में उठाया और हॉस्पिटल ले जाने के लिए गाड़ी में बैठा दिया. इसी दौरान आसपास मौजूद लोग भी दौड़कर मदद के लिए इकट्ठा हो गए. यह घटना रिहायशी सोसाइटी में हुई, और इसे देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के रोंगटे खड़े हो गए.
ये बेहद ही भयावह हादसा है, इसे देख रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं.
अपने बच्चों का बेहद ही सावधानी पूर्वक ध्यान रखें 🙏
https://t.co/jv3fOb4bkJ— Priya singh (@priyarajputlive) January 22, 2026
खेलते-खेलते छिन गई मासूम की जान
जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त बच्चा सोसाइटी परिसर में खेल रहा था, तभी यह हादसा हुआ. टॉय स्कूटर पर बैठकर खेलता बच्चा शायद कार चालक को दिखाई नहीं दिया और कुछ ही पलों में यह खेल एक दर्दनाक हादसे में बदल गया.
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
इस दर्दनाक घटना पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. एक यूजर ने लिखा, ”बेहद डरावना हादसा है. ये उन मां-बाप को भी देखना चाहिए जो बच्चों के साथ घर-बाहर निकलते हैं और खुद बातचीत में व्यस्त हो जाते हैं.” एक अन्य यूजर ने कहा, ”रिहायशी इलाकों में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वाले लोग बेहद ही नीच, दुष्ट और बच्चों की परवाह न करने वाले होते हैं. ऐसे लोगों को जंगल में निर्वासित कर देना चाहिए.”
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
