Maharashtra News: कराड में स्कूटी-बोलेरो टक्कर का खौफनाक वीडियो वायरल, दो लड़कियां गंभीर घायल
Maharashtra News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हाल ही में एक खौफनाक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बुधवार पेठ इलाके के व्यस्त चौराहे पर एक तेज रफ्तार स्कूटी महिंद्रा बोलेरो से टकरा जाती है. वीडियो के मुताबिक, बोलेरो रोड पर अपनी सही दिशा में आ रही थी और इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो लड़कियां जल्दबाजी में सड़क पार करने की कोशिश कर रही थीं.
अचानक सामने से आ रही बोलेरो से टक्कर के बाद स्कूटी सवार दोनों लड़कियां नीचे गिर गईं, जबकि एक लड़की गाड़ी के नीचे आ जाती है लेकिन बोलेरो उसे कुचलता हुआ आगे बढ़कर रुक जाती है. भाग्यवश बोलेरो चालक को नियंत्रण करते हुए आगे बढ़कर रुकना पड़ा, जिससे हालात और भी भयावह नहीं हुए. इस हादसे में दोनों लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं.
📍Karad, Maharashtra: A speeding bike crashed into a Mahindra Bolero in Budhwar Peth on Monday, leaving two young women seriously injured. pic.twitter.com/9cHs62MDYz
— Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) January 22, 2026
सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं
इस घटना के वीडियो पर यूजर्स की अलग-अलग तीखी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘घटना को उसी रूप में पोस्ट करने के लिए धन्यवाद. देखा कि कई सोशल मीडिया हैंडल्स इसे ‘तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने स्कूटर पर सवार लड़कियों को टक्कर मारी’ शीर्क से साझा कर रहे हैं. जब तक गलती उजागर नहीं होती, सड़क सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा सकता.’
एक और यूजर ने कमेंट किया ‘यह चौराहा बेहद व्यस्त और भीड़भाड़ वाला प्रतीत होता है. सड़क पर्याप्त चौड़ी नहीं है, और वाहनों को पार करते समय एक-दूसरे के बहुत करीब से गुजरना पड़ता है. चारों दिशाओं से भारी यातायात आने के बावजूद, इस जंक्शन पर कोई ट्रैफिक सिग्नल नहीं है.’ अन्य यूजर ने टिप्पणी की, ‘दो सेकंड की जल्दबाजी आपको जीवन भर का दर्द दे सकती है.’
सड़क सुरक्षा पर सवाल
इस घटना ने कराड के बुधवार पेठ क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने और सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि सड़क चौड़ाई, ट्रैफिक सिग्नल की कमी और तेज रफ्तार वाहन हादसों की बड़ी वजह बन रहे हैं.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
