नई दिल्ली में होंडा ने एक्टिवा 110, एक्टिवा 125 और SP 125 के 25वीं एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किए हैं. कीमतें क्रमशः 92,565, 97,270 और 1,02,516 रुपये हैं. सभी में स्पोर्टी ग्राफिक्स हैं.
ख़बरें फटाफट
नई दिल्ली. होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने एक्टिवा 110, एक्टिवा 125 और SP 125 के 25वीं एनिवर्सरी एडिशन को क्रमशः 92,565 रुपये, 97,270 रुपये और 1,02,516 रुपये में पेश किया है. सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली की हैं. 25वीं होंडा एक्टिवा एनिवर्सरी एडिशन उनके DLX वेरिएंट्स से लगभग 1,000 रुपये महंगे हैं और 2 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध हैं – पर्ल सायरन ब्लू और मैट स्टील ब्लैक मेटैलिक.