Aaj Ka Makar Rashifal 24 January 2026 : कमर दर्द से होंगे परेशान, नौकरी में आएगी दिक्कत! जानें कैसा रहेगा दिन
Aaj Ka Makar Rashifal 24 January 2026 : मकर राशि वालों के लिए आज का दिन भले ही मिला-जुला हो, लेकिन यह दिन कोई बड़ा और खास मौका भी लेकर आ सकता है. ऐसे में आज अपनी ऊर्जा का सकारात्मक और सही उपयोग करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आज महादेव का गुड़ मिले जल से अभिषेक करें. इससे मानसिक शांति मिलेगी और नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी.
करौली. मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा. आज आपको कोई खास अवसर मिल सकता है, इसलिए अपनी ऊर्जा का सही दिशा में और भरपूर उपयोग करें. विशेष रूप से व्यापार और रोजगार के क्षेत्र में आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है. धन लाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं. हालांकि, सेहत के मामले में आज थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है. मकर राशि के जातकों को आज कमर दर्द की समस्या हो सकती है.
जयपुर की मशहूर ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा का कहना है कि मकर राशि वालों के लिए आज का दिन भले ही मिला-जुला हो, लेकिन यह दिन कोई बड़ा और खास मौका भी लेकर आ सकता है. ऐसे में आज अपनी ऊर्जा का सकारात्मक और सही उपयोग करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
आज कोई बड़ी डील मिलेगी
व्यापार जगत से जुड़े लोगों के लिए आज कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है. आज कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है या बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील भी साइन होने की संभावना है. इसके साथ ही धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं.
पढ़ने वाले लोगों के लिए खास
स्टूडेंट्स को आज किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रैक्टिकल ज्ञान पर भी ध्यान देने की जरूरत है. आज जितना हो सके, अनुभव से सीखने की कोशिश करें. आपकी सीख केवल किताबों तक सीमित न रहकर जीवन के वास्तविक अनुभवों से होनी चाहिए. किसी भी काम के लिए आज दूसरों पर निर्भर न रहें. आज परमात्मा का विशेष आशीर्वाद और मार्गदर्शन छात्रों को मिलेगा.
मैरिड कपल्स करें ये काम
मैरिड कपल्स के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. हालांकि, रिश्ते में वही बातें रखें जो सही और सकारात्मक हों. आज पार्टनर के साथ संवाद की कमी को दूर करने का प्रयास करें, इससे रिश्तों में मजबूती आएगी.
काम का रहेगा दबाव
सेहत के लिहाज से आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. मकर राशि वालों को आज कमर दर्द और काम के दबाव के कारण गर्दन दर्द की समस्या हो सकती है. आराम और सही पोस्चर पर ध्यान दें.
मकर राशि के लिए आज का महाउपाय
आज मकर राशि के जातक महादेव का गुड़ मिले जल से अभिषेक करें. इससे मानसिक शांति मिलेगी और नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी.
About the Author

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
