नए लुक में आई रॉयल एनफील्ड हंटर 350, जानें कितनी है कीमत


Last Updated:

रॉयल एनफील्ड ने हंटर 350 के लिए नया ग्रेफाइट ग्रे कलर स्कीम पेश किया है, जो मैट फिनिश और नियॉन येलो एक्सेंट्स के साथ आता है. हंटर 350 अब कुल 7 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.

ख़बरें फटाफट

नए लुक में आई रॉयल एनफील्ड हंटर 350, जानें कितनी है कीमत

नई दिल्ली. रॉयल एनफील्ड ने इस साल की शुरुआत में हंटर 350 को कई अपडेट्स दिए थे, जिसमें नए कलर ऑप्शन शामिल थे. चेन्नई स्थित बाइक निर्माता ने अब 350cc नियो-रेट्रो रोडस्टर के लिए एक और कलर स्कीम पेश की है. इसे ग्रेफाइट ग्रे कहा जाता है, और यह हंटर के लिए मैट फिनिश के साथ आता है. इसमें स्ट्रीट ग्रैफिटी आर्ट से इंस्पायर्ड एलॉय व्हील्स पर नियॉन येलो एक्सेंट्स भी हैं. नया ग्रेफाइट ग्रे मिड-स्पेक हंटर में तीसरा कलर ऑप्शन है, जो पहले से मौजूद रियो व्हाइट और डैपर ग्रे के बाद आता है.

7 कलर ऑप्शन
इस नए रंग ऑप्शन के साथ, रॉयल एनफील्ड हंटर 350 के लिए कुल 7 कलर ऑप्शन पेश कर रहा है. नया ग्रेफाइट ग्रे टैंक क्षेत्र के चारों ओर गहरे शेड्स के साथ अलग दिखता है, जबकि काले मडगार्ड्स और हेडलाइट काउल अपरिवर्तित रहते हैं. इस साल की शुरुआत में, रॉयल एनफील्ड ने हंटर लाइनअप में 3 नए कलर ऑप्शन जोड़े थे, जिनमें रियो व्हाइट, टोक्यो ब्लैक और लंदन रेड शामिल हैं. यह नया रंग विकल्प 1,76,750 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर आता है. इस रंग वेरिएंट के लिए बुकिंग नजदीकी रॉयल एनफील्ड शोरूम, रॉयल एनफील्ड ऐप या कंपनी की वेबसाइट के जरिए से शुरू हो गई है.

ये फीचर्स भी मौजूद
फीचर्स के मामले में, हंटर 350 में एलईडी हेडलैंप, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के लिए ट्रिपर पॉड और टाइप-सी यूएसबी फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स हैं. साथ ही, ग्राउंड क्लीयरेंस को 10 मिमी बढ़ा दिया गया है. रियर ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स अब ज्यादा प्रोग्रेसिव हैं, जिससे काइड क्वालिटी ज्यादा कंफर्टेबल हो जाती है.

इंजन और पावर
रॉयल एनफील्ड हंटर को 349cc, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन से पावर्ड किया गया है, जो 20.2 बीएचपी और 27 एनएम का पीक टॉर्क जेनेरेट करता है. पावर को 5-स्पीड गियरबॉक्स के से रियर व्हील तक भेजा जाता है, जो अब स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ आता है. दिल्ली में इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.49 लाख रुपये है.

homeauto

नए लुक में आई रॉयल एनफील्ड हंटर 350, जानें कितनी है कीमत



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading