लॉन्च हो गया इंडिया का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत जानकर तुरंत पहुंच जाएंगे शोरूम
ज़ेलो इलेक्ट्रिक ने 59,990 रुपये में नाइट+ लॉन्च किया है, जो हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है. इसमें एलएफपी बैटरी, हिल होल्ड कंट्रोल और फॉलो-मी-होम हेडलैम्प्स जैसे फीचर्स हैं.

नई दिल्ली. ज़ेलो इलेक्ट्रिक ने देश का सबसे सस्ता हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर नाइट+ लॉन्च किया है. इसकी कीमत 59,990 रुपये (एक्स-शोरूम) है. ज़ेलो नाइट+ का डिज़ाइन स्टैंडर्ड नाइट जैसा ही है, लेकिन इसमें अधिक फीचर्स जोड़े गए हैं. लॉन्च के मौके पर ज़ेलो इलेक्ट्रिक के सह-संस्थापक आदित्य बाहेती ने कहा, “नाइट+ को रोज़मर्रा के भारतीय राइडर के लिए बनाया गया है – जो परफॉर्मेंस, प्रैक्टिकैलिटी ऑफर करता है. हमारी एलएफपी बैटरी से लेकर हिल होल्ड कंट्रोल और फॉलो-मी-होम हेडलैम्प्स जैसे सेफ्टी फीचर्स तक, हर डिटेल को रियल वर्ल्ड के उपयोग के लिए सावधानीपूर्वक इंजीनियर किया गया है.”
कैसा है डिजाइन?
डिज़ाइन की बात करें तो ज़ेलो नाइट+ में एक रेक्ड फ्रंट एप्रन है जिसमें एक बड़ा हेडलैम्प और एलईडी टर्न इंडिकेटर्स लगे हैं. इसमें एक सिंगल-पीस सीट और एक शार्प, एंगुलर सिल्हूट है जो पीछे की ओर टेपर करता है. नाइट+ का कुल डिज़ाइन साफ और सरल दिखता है. इसे दो सिंगल-टोन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है: ग्लॉसी व्हाइट और ग्लॉसी ब्लैक, और 4 डुअल-टोन कलर में मैट ब्लू और व्हाइट, मैट रेड और व्हाइट, मैट येलो और व्हाइट, और मैट ग्रे और व्हाइट शामिल हैं.
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो ज़ेलो नाइट+ में फॉलो-मी-होम हेडलैम्प्स, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, क्रूज़ कंट्रोल और एक पोर्टेबल बैटरी शामिल हैं. सेफ्टी के लिए दोनों सिरों पर ड्रम ब्रेक और हिल होल्ड कंट्रोल दिया गया है. ज़ेलो नाइट+ को 1.8 kWh पोर्टेबल एलएफपी (लिथियम फेरस फॉस्फेट) बैटरी से पावर मिलती है, जो 100 किमी की वास्तविक दुनिया की रेंज, थर्मल सेफ्टी और आसान होम चार्जिंग ऑफर करती है. यह पोर्टेबल बैटरी 1.5kW मोटर को पावर देती है. इलेक्ट्रिक स्कूटर 55 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पहुंच सकता है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
