iQube के बाद नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की तैयारी में TVS, एक्टिवा-e की बढ़ेंगी मुसीबतें!
TVS मोटर कंपनी iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की सफलता के बाद अक्टूबर-दिसंबर में नया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करेगी. संभावित नाम TVS Orbiter या Indus हो सकता है. कीमत लगभग 1 लाख रुपये होगी. इसकी टक्कर एक्टिवा इलेक्ट्रक जैसी कारों से होगी.

TVS Orbiter या Indus?
हालांकि, TVS ने आगामी मॉडल के बारे में ऑफिशियली कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह संभावना है कि यह एक एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मॉडल का नाम TVS Orbiter या TVS Indus हो सकता है. कंपनी ने ‘EV-one’ और ‘O’ नामों के लिए ट्रेडमार्क अप्लाई भी किया हैं. इसलिए, यह देखना बाकी है कि इस अपकमिंग किफायती ई-स्कूटर के लिए कौन सा नाम इस्तेमाल किया जाएगा.
पोजिशनिंग और फीचर्स
नया TVS इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी के प्रोडक्ट लाइनअप में iQube के नीचे प्लेस किया जाएगा. iQube की तरह, नया किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर संभवतः Bosch हब-माउंटेड मोटर के साथ आएगा. हालांकि, इसमें कम पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर और 2.2kWh से कम बैटरी क्षमता होने की उम्मीद है. फीचर्स के मामले में, TVS Orbiter में लिमिटेड कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ एक बेसिक LCD कंसोल हो सकता है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
