Video: घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट, महिला क्लाइंट को जमकर कूटा, वीडियो देख आएगा गुस्सा!


Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन कई लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं. इन दिनों भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग न सिर्फ परेशान है बलकि इसे देखकर मजे भी ले रहे हैं. वीडियो के मुताबिक घर बैठे सर्विस देने वाले एक प्राइवेट प्लेटफॉर्म की थैरेपिस्ट और क्लाइंट के बीच अचानक लड़ाई शुरू हो गई.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि थैरेपिस्ट मसाज देने के लिए महिला के घर पहुंची थीं, लेकिन अचानक महिला ने अपना सेशन कैंसिल कर दिया. यह छोटा सा बदलाव जल्द ही अप्रत्याशित विवाद में बदल गया.

सेशन कैंसिल होने पर शुरू हुआ विवाद

जैसे ही महिला ने सेशन कैंसिल किया, थैरेपिस्ट और क्लाइंट के बीच बहस शुरू हो गई. वीडियो में यह साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों एक-दूसरे से बात करने के बजाय धीरे-धीरे भिड़ते चले गए और यह स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई. थैरेपिस्ट और क्लाइंट की यह झगड़ा देखकर यूजर भी चौक गए.

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह पूरी घटना सिर्फ एक छोटी सी गलतफहमी के वजह से हुई थी, लेकिन तनाव इतना बढ़ गया कि इसे कंट्रोल करना मुश्किल हो गया.

बेटे ने किया हस्तक्षेप, पुलिस की धमकी दी

इस दौरान महिला का बेटा भी मौके पर पहुंचा और झगड़े को रोकने की कोशिश करने लगा. उसने दोनों को अलग करने का प्रयास किया और कहा कि अगर लड़ाई जारी रही, तो वह पुलिस को बुलाएगा. बेटे की मौजूदगी ने थोड़ी देर के लिए स्थिति को शांत किया, लेकिन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तनाव अभी भी बरकरार था.

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा “अगर बुक कर कैंसिल कर दिया तब भी मारपीट नहीं होनी चाहिए थी. जो फाइन बनता था, लेकर निकल जाना चाहिए था.” एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की “इस युद्ध को क्या नाम दिया जा सकता है?”





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading