Video: वैन-टैंपू और ऑटो… तेज रफ्तार बस ने तीनों को कुचला, नाले में जा गिरा शख्स, हादसे का वीडियो वायरल


Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन सड़क हादसों से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. वैसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर कई गाड़ियां लगातार अपनी रफ्तार में चल रही हैं.

इसी दौरान एक ट्रक अपनी रफ्तार से सड़क पर आगे की ओर बढ़ रहा था. तभी अचानक एक बस पीछे से आकर ट्रक को जोरदार टक्कर मार देती है. टक्कर खाने के बाद ट्रक ड्राइवर अपना बैलेंस खो बैठता है और सड़क किनारे बने नाले में जाकर गिर जाता है. यह नजारा दिल को झकझोर देती है. 

भीड़ और घटनास्थल का माहौल- वीडियो

वायरल वीडियो में दिखाई पड़ता है कि घटना के बाद बड़ी संख्या में वहां लोग इकट्ठा हो जाते हैं. आसपास के लोग ट्रक और बस के बीच हुई टक्कर को गंभीरता से जानने की कोशिश करते हैं. तो वहीं कुछ लोग अपना मोबाइल फोन निकालकर वीडियो बनाने लगते हैं.

इस वीडियो को अहमदाबाद के एक सोशल मीडिया यूजर @motordave2 ने पोस्ट किया है. कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि क्या बस चालक की लापरवाही थी या ब्रेक फेल हो गया था. यह घटना एक चेतावनी के रूप में सामने आती है कि सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना कितना जरूरी है.

सोशल मीडिया रिएक्शन- यूजर्स

इस घटना का सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई है. एक यूजर ने लिखा कि SUV चालक अपने गोद में बच्चे के साथ गाड़ी चला रहा था, छोटी ट्रक ड्राइवर ने थोड़ी देर इंतजार नहीं किया, और बस चालक ध्यान देकर गाड़ी नहीं चला रहा था.

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि भारत में नागरिक जागरूकता, जिम्मेदारी और कानून का सम्मान नहीं है; हर कोई इसी तरह की गलती कर रहा है और लोगों की जान जोखिम में डाल रहा है.





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading