Video: गली के भीतर ऐसा बजाया DJ, वाइब्रेशन से टूट गया चबूतरा, लोग बोले- बैन करो हाई बेस
Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन दिनों एक मजेदार लेकिन हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो के मुताबिक, एक समारोह के दौरान DJ बेहद हाई बेस में गाना बजा रहा था, जिस पर लोग जमकर डांस कर रहे थे. लेकिन अचानक ऐसा कुछ हुआ, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को चौंका दिया.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज आवाज और भारी कंपन की वजह से पास में मौजूद एक छोटी सी चबूतरा हिलने लगती है. धीरे-धीरे उसकी ईंटें गिरने लगती हैं और दीवारों के बीच से दरारें आने लगती है.
हाई बेस DJ पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगना चाहिए..! pic.twitter.com/AR1m7VbcJX
— Aas Mohd Saifi (@yuva_aas) January 23, 2026
तेज आवाज से टूटने लगी दीवार
जैसे-जैसे DJ का बेस तेज होता गया, वैसे-वैसे चबूतरे की दीवारें हिलने लगीं. कुछ ही सेकंड में पहले हल्का कंपन हुआ, फिर ईंटें झड़ने लगीं और दीवार में गहरी दरारें साफ नजर आने लगीं. इस घटना को देखने के बाद हमें एक बात समझ आती है कि जरूरत से ज्यादा तेज आवाज केवल कानों के लिए ही नहीं, बल्कि आसपास की इमारतों और लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरनाक हो सकती है.
सोशल मीडिया पर यूजर्स के अनुभव
वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में यूजर्स के अनुभवों और शिकायतों की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने चिंता जताते हुए लिखा “इतना हाई बेस तो हार्ट के मरीज की जान ले सकता है. इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए!” एक दूसरे यूजर ने अपने अनुभव को बताते हुए कहा “दीवार ही नहीं, पिछले साल एक शादी में गया था. उसी होटल के कमरे में रह रहा था. जैसे ही बारात आई और DJ बजने लगा, पूरे कमरे के दरवाजे और खिड़कियां हिलने लगीं. DJ इतना तेज था कि मुझे चक्कर आने लगे. जैसे पूरा कमरा घूम रहा हो. तुरंत कमरे से बाहर निकला और DJ से काफी दूर गया, तब जाकर कहीं दिमाग को शांति मिली.”
मोबाइल तक वाइब्रेट करने लगा
एक अन्य यूजर ने मजाकिया लेकिन हैरान करने वाला कमेंट किया “भाई इतनी तेज आवाज है कि मेरा मोबाइल वाइब्रेट करने लगा वीडियो देखते वक्त. तब तो लोग नाचते-नाचते मर जा रहे होंगे.”
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
