वाह क्या पुलिस है… लड़कियां छेड़ रहे छपरियों को आधी मूंछ और गंजे सिर के साथ शहर में घुमाया; यूजर्स कर रहे तारीफ


सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ज्यादातर वीडियो या तो हंसा देते हैं या फिर गुस्सा दिला देते हैं. लेकिन कभी कभी ऐसा वीडियो भी सामने आ जाता है जिसे देखकर लोगों का सिस्टम ठंडा हो जाता है और दिल से आवाज निकलती है, वाह क्या बात है. कुछ ऐसा ही वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पहले खुद को हीरो समझने वाले कुछ छपरी टाइप युवक लड़कियों को छेड़ते नजर आते हैं, लेकिन अगले ही पल कहानी पूरी तरह पलट जाती है. जो लड़के कैमरे के सामने शेर बन रहे थे, वही पुलिस के सामने भीगी बिल्ली बनकर खड़े दिखाई देते हैं.

बाइक पर लड़कियों को छेड़ते दिखे छपरी

वायरल वीडियो के अलग अलग हिस्सों में साफ दिखता है कि शुरुआत में कुछ युवक बाइक पर सवार होकर सेल्फी वीडियो बना रहे होते हैं. चेहरे पर अजीब सा कॉन्फिडेंस, आंखों में गुंडागर्दी और जुबान पर बेहूदा बातें. बताया जा रहा है कि ये युवक सरेआम लड़कियों को छेड़ रहे थे और खुद को कानून से ऊपर समझ रहे थे. लेकिन इन्हें शायद अंदाजा नहीं था कि अगला सीन उनकी जिंदगी का सबसे शर्मनाक पल बनने वाला है.

पुलिस ने उतार दिया सारा भूत, गंजा करके शहर में घुमाया

वीडियो के अगले हिस्से में वही युवक पुलिस की गिरफ्त में नजर आते हैं. इस बार न कैमरे के सामने हंसी है, न आंखों में अकड़. पुलिस ने सख्त अंदाज में कार्रवाई करते हुए पहले तो उनकी क्लास लगाई और फिर जो किया, वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. पुलिस ने उन युवकों की आधी मूंछ मुंडवा दी और सिर भी गंजा करवा दिया. इसके बाद उन्हें पूरे शहर में जुलूस की तरह घुमाया गया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी युवकों को सड़क पर पैदल चलवा रहे हैं. आसपास मौजूद लोग रुक रुक कर तमाशा देख रहे हैं. जिन युवकों को कुछ देर पहले लड़कियों को छेड़ते हुए शर्म नहीं आ रही थी, अब वही जमीन में नजरें गड़ाए चल रहे हैं. उनके चेहरे पर डर और शर्म साफ दिखाई देती है.

यह भी पढ़ें: पीली ड्रेस पहनें या पीला रेनकोट? बसंत पंचमी पर मौसम ने ली करवट तो कंफ्यूज हुए यूजर्स, वायरल हुए मीम्स

यूजर्स बोले, गैर जमानती धाराओं में दर्ज हो मुकदमा

वीडियो को @ocjain4 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वाह क्या बात है, ऐसे लोगों को सही सबक मिलना ही चाहिए. एक और यूजर ने लिखा….ऐसे ही लोग आगे हिम्मत करके बहुत गलत कर सकते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….इन पर गैर जमानती धाराएं लगनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: दूल्हा है या रहमान डकैत? FA9LA पर मारी ऐसी एंट्री कि हर कोई हो गया फिदा, यूजर्स ने यूं किया सलाम





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading