कौन हैं IAF ऑफिसर अक्षिता धनखड़ जिन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू संग लहराया तिरंगा, पढ़ें उनकी सक्सेस स्टोरी


देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और इस खास मौके पर कर्तव्य पथ पर एक खास तस्वीर देखने को मिली. जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय ध्वज फहराया, तब उनके साथ भारतीय वायुसेना की युवा अधिकारी फ्लाइट लेफ्टिनेंट अक्षिता धनखड़ मौजूद रहीं. आइए जानते हैं अक्षिता धनखड़ की कहानी.

फ्लाइट लेफ्टिनेंट अक्षिता धनखड़ हरियाणा के झज्जर जिले के कसनी गांव से ताल्लुक रखती हैं. एक सामान्य परिवार में जन्मी अक्षिता के लिए देश सेवा का सपना बचपन से ही मन में था. जब उन्होंने अपने पिता को गणतंत्र दिवस परेड से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेते देखा, तभी उनके मन में भी वर्दी पहनकर देश के लिए कुछ करने की इच्छा जागी. बचपन में टीवी पर परेड देखना उनके लिए सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि एक सपना था, जो समय के साथ लक्ष्य बन गया.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो अक्षिता ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री गुरु तेज बहादुर खालसा कॉलेज में एडमिशन लिया. कॉलेज के दिनों में उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ नेशनल कैडेट कोर यानी NCC को चुना. NCC ने उनकी सोच और दिशा दोनों बदल दी. यहां उन्हें अनुशासन, नेतृत्व और जिम्मेदारी का असली मतलब समझ आया. परेड, कैंप और ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाया.

NCC ने बनाया मजबूत आधार

NCC में अक्षिता ने कड़ी मेहनत से कैडेट सर्जेंट मेजर का पद हासिल किया. यह पद आसान नहीं होता, लेकिन उनकी लगन और मेहनत ने उन्हें यहां तक पहुंचाया. उनकी यूनिट आज भी उन्हें एक्स-सीएसएम के नाम से याद करती है. साथी कैडेट्स के लिए वह एक मिसाल थीं. NCC की ट्रेनिंग ने उन्हें मुश्किल हालात में शांत रहना, टीम के साथ काम करना और नेतृत्व करना सिखाया, जो आगे चलकर वायुसेना में बहुत काम आया.

भारतीय वायुसेना में चयन

अक्षिता ने अपने सपने को साकार करने के लिए एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी AFCAT की तैयारी की. मेहनत रंग लाई और उन्होंने यह परीक्षा पास कर ली. जून 2023 में उन्हें भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन मिला. यह पल उनके और उनके परिवार के लिए गर्व से भरा था. सेवा के दौरान उनकी मेहनत, अनुशासन और काम के प्रति ईमानदारी को देखते हुए उन्हें जल्द ही फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पद पर पदोन्नत किया गया.

यह भी पढ़ें- भारतीय नौसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन का नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading