Video: “ऐ वतन तेरे लिए” रानू मंडल ने हाथ में तिरंगा लेकर गाया देशभक्ति का गाना, वायरल हो रहा वीडियो


सोशल मीडिया की दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो वक्त के साथ भले ही नजरों से ओझल हो जाएं, लेकिन जब भी लौटते हैं तो सीधे दिल को छू जाते हैं. ऐसी ही एक भावुक वापसी इन दिनों इंटरनेट पर देखने को मिल रही है. 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मशहूर सिंगर रानू मंडल हाथ में तिरंगा लिए देशभक्ति गीत ‘ऐ वतन तेरे लिए’ गाती नजर आ रही हैं. वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी हैरान हैं और कह रहे हैं कि पुरानी आवाज लौट आई है.

रानू मंडल ने गाया देशभक्ति वाला गाना

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रानू मंडल पूरे मन से देशभक्ति गीत गा रही हैं. उनके चेहरे पर आत्मविश्वास और आंखों में देश के लिए गर्व साफ झलक रहा है. हाथ में तिरंगा लिए रानू मंडल अपनी आवाज में ऐ वतन तेरे लिए गाना गाती दिखाई दे रही है जिसकी तारीफ वीडियो बना रहा शख्स कर रहा है. उनका यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, देखते ही देखते वायरल हो गया. लोग न सिर्फ उनकी आवाज की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उनके जज्बे और सादगी को भी सलाम कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि रानू मंडल की आवाज में आज भी वही सच्चाई है, जो सीधे दिल तक पहुंचती है.

कौन है रानू मंडल

रानू मंडल वही नाम है, जिसने कुछ साल पहले पूरी दुनिया को चौंका दिया था. पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपनी जिंदगी गुजारने वाली रानू मंडल की आवाज एक वीडियो के जरिए वायरल हुई थी. उनके गाए गाने ‘एक प्यार का नगमा है’ ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. इसके बाद मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपने एल्बम में मौका दिया और रानू मंडल रातों-रात स्टार बन गईं.

यह भी पढ़ें: दूल्हा है या रहमान डकैत? FA9LA पर मारी ऐसी एंट्री कि हर कोई हो गया फिदा, यूजर्स ने यूं किया सलाम

यूजर्स ने पूछा, कहां गायब थीं आप

वीडियो को  sirajashubachchan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इनके घमंड ने इन्हें बर्बाद कर दिया वरना आवाज इनकी शानदार है. एक और यूजर ने लिखा….अरे रानू जी आप कहां गायब थीं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन्हें बॉलीवुड में गाना गाने का एक मौका और मिलना चाहिए.

यह भी पढ़ें: पीली ड्रेस पहनें या पीला रेनकोट? बसंत पंचमी पर मौसम ने ली करवट तो कंफ्यूज हुए यूजर्स, वायरल हुए मीम्स





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading