Video: सड़क पर भोजपुरी गानों पर ठुमके लगा सुपरस्टार बने अंकल, शख्स के डांस ने हिलाया इंटरनेट


सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता है, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो दिल जीत लेते हैं. इन दिनों एक ऐसे ही वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है, जिसमें एक मिडिल एज शख्स सड़क के बीचोंबीच भोजपुरी गाने पर ऐसा डांस करता नजर आ रहा है कि देखने वाले दंग रह जाते हैं. नेटिजन्स प्यार से उन्हें अब ‘डांसिंग अंकल’ कहकर बुला रहे हैं.

सड़क पर भोजपुरी गानों पर शख्स ने लगाए ठुमके

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यस्त सड़क पर गाड़ियां आ जा रही हैं, लोग अपने काम में लगे हैं, लेकिन जैसे ही भोजपुरी गाना बजता है, यह शख्स सड़क को ही अपना स्टेज बना लेता है. न कोई झिझक, न कोई डर. पूरे कॉन्फिडेंस के साथ उनका डांस शुरू होता है और हर स्टेप में प्रोफेशनल टच साफ नजर आता है. शख्स का डांस और कॉन्फिडेंस ऐसा है कि आसपास के लोग देखकर दंग रह जाते हैं.

प्रोफेशनल डांसर है वायरल अंकल

डांस के दौरान उनके चेहरे के एक्सप्रेशन्स, पैरों की फुर्ती और बॉडी लैंग्वेज देखकर साफ समझ आता है कि यह कोई आम शख्स नहीं है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पता चला कि ये ‘अंकल’ असल में अमित कुंवर हैं, जो एक प्रोफेशनल परफॉर्मर, कोरियोग्राफर और एक्टर हैं. यानी जो लोग इसे अचानक सड़क पर किया गया डांस समझ रहे थे, वो असल में सालों की मेहनत और ट्रेनिंग का नतीजा था.

अमित कुंवर का डांस इस बात की मिसाल बन गया है कि अगर दिल में जुनून हो, तो उम्र दीवार नहीं बनती. उन्होंने बिना इस बात की परवाह किए कि लोग क्या सोचेंगे, पूरे आत्मविश्वास के साथ परफॉर्म किया. यही वजह है कि लोग उनके डांस को ‘डांस लाइक नोबडी इज़ वॉचिंग’ की परफेक्ट मिसाल बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पीली ड्रेस पहनें या पीला रेनकोट? बसंत पंचमी पर मौसम ने ली करवट तो कंफ्यूज हुए यूजर्स, वायरल हुए मीम्स

यूजर्स ने की तारीफ, बोले इतना कॉन्फिडेंस चाहिए बस

वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कोई लिख रहा है कि “अंकल ने जवानों की छुट्टी कर दी”, तो कोई कह रहा है “ऐसा कॉन्फिडेंस चाहिए लाइफ में”. कई लोगों ने अमित कुंवर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सड़क को थिएटर और राहगीरों को ऑडियंस बना दिया. वीडियो को Amit Kunwar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: दूल्हा है या रहमान डकैत? FA9LA पर मारी ऐसी एंट्री कि हर कोई हो गया फिदा, यूजर्स ने यूं किया सलाम





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading