Video: दिल्ली में 6 महीने पहले खोया था iPhone, शख्स को अब वापस मिला… शेयर की जादुई कहानी


Viral video: एक ट्रैवल व्लॉगर ने हाल ही में दिल्ली में अपना आईफोन खोने और छह महीने बाद एक अजनबी की मदद से उसे वापस पाने की दिल छू लेने वाली कहानी शेयर की. कृष यादव नाम के इस व्लॉगर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका फोन पिछले साल अगस्त में खो गया था. वीडियो में उन्होंने कहा, “ट्रैकिंग, टेंशन, शिकायतें… आखिरकार, मैंने उम्मीद छोड़ दी थी.”

लेकिन उम्मीद खोना कहानी का अंत नहीं था. करीब छह महीने बाद जनवरी में उन्हें एक अजनबी का फोन आया, जिसने बताया कि फोन उनके पास सुरक्षित है. कृष के मुताबिक, “उस शख्स का नाम संदीप था. संदीप ने बताया कि एक ई-रिक्शा चालक ने यह चोरी का फोन उसे बेचने की कोशिश की थी, लेकिन उसने बेईमानी करने के बजाय फोन को अपने पास सुरक्षित रखा था.”

“फोन मेरे पास सेफ है, आप जब भी दिल्ली आओ मुझसे ले लेना,” संदीप ने कृष से कहा.

कैसे हुआ फोन चोरी? 

कृष यादव ने बताया कि उन्होंने जनवरी 2025 में बड़ी उम्मीदों के साथ अपना पहला iPhone खरीदा था. लेकिन अगस्त में अपने जन्मदिन से ठीक दो दिन पहले दिल्ली में उनका फोन अचानक चोरी हो गया. उन्होंने फोन ट्रैक करने की काफी कोशिश की, पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन जब कहीं से कोई सुराग नहीं मिला और उम्मीद की सारी राहें बंद हो गई, तो आखिरकार उन्हें हार माननी पड़ी. 

‘दिल्ली से नफरत’ से बदला नजरिया

कृष ने कहा कि वह प्रदूषण, यातायात, अव्यवस्था और अन्य कई कारणों से दिल्ली से नफरत करता था. लेकिन इस एक घटना ने उनका पूरा नजरिया बदल दिया, जगह की वजह से नहीं, बल्कि लोगों की वजह से.

यूजर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “लेकिन उस दिन… कुछ बदल गया. मेरा फोन चोरी हो गया था. मुझे लगा कि वह हमेशा के लिए खो गया है. तभी एक अजनबी ने सुविधा की बजाय ईमानदारी को चुना. एक व्यक्ति ने वह लौटा दिया, जो वह आसानी से अपने पास रख सकता था और शायद… मुझे दिल्ली से नफरत नहीं है. शायद मैंने अभी तक असली दिल्ली को देखा ही नहीं था.”

फ़ोन रिकवरी में ‘फाइंड माय डिवाइस’ का कमाल

इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता मिली है और अब तक इसे 24,600 बार देखा जा चुका है. एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में ‘फाइंड माय डिवाइस’ फीचर के बारे में बताते हुए लिखा, “Apple में ‘फाइंड माय डिवाइस’ नाम का एक इनबिल्ट फीचर है, जिससे आप लॉस्ट मोड चालू कर सकते हैं और फोन खो जाने या चोरी हो जाने पर लॉक स्क्रीन के लिए एक कस्टम मैसेज सेट कर सकते हैं. जब मुझे पता चला कि मेरा iPhone खो गया है, तो मैंने तुरंत अपने Samsung फोन का इस्तेमाल किया, iCloud में लॉग इन किया, iPhone को खोया हुआ मार्क किया और कस्टम लॉक स्क्रीन मैसेज एक्टिवेट कर दिया.”

“मैंने अपना नाम और नंबर लिखकर एक संदेश जोड़ा था, यह डिवाइस चोरी हो गया है. रिकवरी के लिए संपर्क करें. आईफोन लॉक हो गया और स्क्रीन पर यही संदेश दिखाई दिया. इसी तरह संदीप भाई ने मेरा नंबर देखा, मुझसे संपर्क किया और मुझे पता चला कि किसी ने मेरा फोन उठा लिया था. असल में इसी फीचर की वजह से फोन रिकवर हो पाया!”

एक दूसरे  यूजर ने लिखा “दिल्ली तो दिलवाओं की है ही, लेकिन सब कुछ इरादे पर निर्भर करता है.” इस बीच, एक अन्य यूजर ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, “मेरा भी फोन दिल्ली मेट्रो में चोरी हुआ था और दो महीने बाद दिल्ली पुलिस ने मुझे ढूंढ के वापस दिया.”





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading