ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती 350 सीसी बाइक, कीमत मात्र ₹1,37,640 से शुरू


Most Affordable 350cc Bikes in India: हाल ही में GST Cut के बाद इंडियन टू-व्हीलर मार्केट गुलजार ने. सरकार ने 350 सीसी या उससे कम क्षमता वाली मोटरसाइकिलों पर लगने वाली GST को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. इसके बाद दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर मार्केट में कस्टमर बेस बढ़ा है. अगर आप आने वाले दिनों में एक सस्ती 350 सीसी बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो सही पते पर आ पहुंचे हैं.

अपने इस आर्टिकल में हम देश की 5 सबसे सस्ती 350 सीसी बाइक की लिस्ट लेकर आए हैं. इसमें Royal Enfield Hunter 350, Royal Enfield Bullet 350, Jawa 42, Royal Enfield Classic 350 और Honda H’ness CB350 का नाम शामिल है. आइए, इनकी कीमत और खासियत पर नजर डालते हैं.

Royal Enfield Hunter 350

हंटर 350 सेगमेंट में सबसे अफोर्डेबल ऑप्शन है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹1,37,640 लाख से शुरू होकर टॉप स्पेक वेरिएंट के लिए ₹1.67 लाख तक जाती है. ये बाइक युवा राइडर्स के लिए स्पेशली डिजाइन की गई है, जो हल्की (करीब 177 kg), फास्ट मैन्यूवरिंग वाली और शहर की सड़कों पर बहुत आसान हैंडलिंग वाली है. 349cc इंजन से 20.2 bhp पावर और 27 Nm टॉर्क मिलता है. माइलेज 35-40 KMPL के आसपास है.

Royal Enfield Bullet 350

क्लासिक 350 रॉयल एनफील्ड की आइकॉन है, जो अपनी थंपिंग साउंड और पुरानी यादों को ताजा रखती है. इसकी कीमत ₹1.62 लाख से शुरू होकर ₹2.04 लाख तक जाता है. इसके 349cc इंजन से वही 20.2 bhp पावर और 27 Nm टॉर्क मिलता है, लेकिन इसका फोकस लंबी राइड्स और हाईवे पर ज्यादा है. क्रोम पार्ट्स, स्पोक व्हील्स और क्लासिक डिजाइन इसे अलग बनाते हैं. माइलेज 35-37 kmpl के आसपास है.

Jawa 42

ये एक यूनिक और रेट्रो स्टाइल वाली बाइक है, जो पावर और स्टाइल में थोड़ी अलग है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.59 लाख से शुरू होकर ₹1.95 लाख (42 FJ वेरिएंट तक) तक जाती है. इसका 334cc इंजन 30 bhp तक पावर प्रोड्यूस करता है. 6-स्पीड गियरबॉक्स, डुअल चैनल ABS और LED लाइट्स जैसे फीचर्स इसे प्रीमियम फील देते हैं. माइलेज 35-37 kmpl के करीब है.

Royal Enfield Classic 350

क्लासिक 350 इस लिस्ट की सबसे पॉपुलर और बैलेंस्ड बाइक है. इसकी कीमत ₹1.82 लाख से शुरू होकर ₹2.30 लाख तक जाती है. अपने 349cc इंजन से 20.2 bhp और 27 Nm टॉर्क के साथ ये सबसे अच्छा माइलेज (40+ kmpl) देती है. क्लासिक डिजाइन, ढेर सारा क्रोम, कम्फर्टेबल सीट और फीचर्स जैसे ट्रिपर नेविगेशन, USB चार्जिंग इसे बेहतरीर च्वाइस बनाते हैं.

Honda H’ness CB350

हाइनेस अपनी क्वालिटी और रिफाइनमेंट के लिए जानी जाती है. इसकी कीमत ₹1.92 लाख से शुरू होकर ₹1.97 लाख के बीच है. 348cc इंजन से 21 bhp पावर और 30 Nm टॉर्क मिलता है. साथ ही सबसे बेहतर माइलेज (42-45 kmpl) और बहुत कम वाइब्रेशन इसे बेहतर ऑप्शन बनाते हैं. LED लाइट्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल चैनल ABS और सुपर स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस इसे सबसे कम्फर्टेबल और रिलायबल बनाता है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading