“26 कहा था महीना नहीं बताया था” दुनिया खत्म होने की बात कहने वाले चाचा ने फिर मचाया धमाल, वीडियो वायरल


सोशल मीडिया की दुनिया में एक बार फिर वही चर्चित “26 में तो दुनिया खत्म है” कहने वाले चाचा छा गए हैं. जिनकी भविष्यवाणी ने कभी इंटरनेट पर डर और हंसी दोनों फैला दी थी, अब वो एक नए वीडियो के साथ वापस आ गए हैं. इस बार चाचा ने अपनी बात को लेकर स्पष्टीकरण दिया है, जिसने लोगों को फिर से चर्चा में डाल दिया है. इस बार चाचा ने जो बात कही है उसने फिर लोगों के बीच डर फैला दिया है.

26 में दुनिया खत्म की बात कहने वाले चाचा ने कर दी एक और भविष्यवाणी

वायरल हो रहे ताजा वीडियो में चाचा कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने पहले जरूर “26” साल का जिक्र किया था, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि 2027 में दुनिया खत्म हो जाएगी. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि दुनिया का अंत कब होगा, यह सिर्फ अल्लाह ही जानता है. लेकिन चाचा ने यहां ये कहते हुए बात पलट दी कि मैंने 26 कहा था लेकिन महीना नहीं बताया था, लेकिन इतना है कि 2027 नहीं लगेगा. यह बात कहते हुए उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान भी दिखी, जिसने वीडियो को और मजेदार बना दिया.

कहां से शुरू हुई थी 26 वाली बहस

असल में सोशल मीडिया पर एक सड़क इंटरव्यू की क्लिप वायरल हुई थी जिसमें दो लोग बातें कर रहे थे. बातचीत में एक व्यक्ति कहता है कि “2050 तक प्रधानमंत्री मोदी कहीं नहीं जाएंगे” और दूसरे उसके जवाब में मजाक में कह देता है कि “अरे 2026 में तो दुनिया खत्म है.” इसी लाइन को काट-छांटकर अलग-अलग वीडियो, रील और मीम में डाला गया. लोगों ने इसे गंभीर दावा मानकर नहीं, बल्कि हास्य और मजाक के रूप में शेयर किया.

यह भी पढ़ें: दूल्हा है या रहमान डकैत? FA9LA पर मारी ऐसी एंट्री कि हर कोई हो गया फिदा, यूजर्स ने यूं किया सलाम

यूजर्स ने जमकर लिए चाचा के मजे

वीडियो को  instaviral.inm  नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…चाचा आप जिंदा हो? आपके तो मरने की अफवाह फैल गई थी. एक और यूजर ने लिखा…ये चाचा रॉन्ग नंबर है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…चाचा ने तो यूं ही कह दिया था, लोगों ने उन्हें वायरल कर दिया.

यह भी पढ़ें: पीली ड्रेस पहनें या पीला रेनकोट? बसंत पंचमी पर मौसम ने ली करवट तो कंफ्यूज हुए यूजर्स, वायरल हुए मीम्स





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading