Video: 25 दिन पहले ही हो गई थी अजित पवार की मौत की भविष्यवाणी? वायरल हो रहा ज्योतिष का वीडियो


बुधवार का दिन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए काफी दुखदायी रहा जहां सूबे के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया, हादसे की खबर के बाद से ही कार्यकर्ताओं और अजित पवार के चाहने वालों में मातम पसरा हुआ है. लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें 2026 में प्लेन क्रेश की भविष्यवाणी करते एक ज्योतिष को सुना जा सकता है, ज्योतिष ने ये भी कहा कि मैं तो बता सकता है आप रोक लीजिए. वायरल वीडियो को अब अजित पवार वाली दुर्घटना से जोड़कर देखा जा रहा है.

25 दिन पहले ही हो गई थी अजित पवार की मृत्यु की भविष्यवाणी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेदी से वायरल हो रहा है जिसमें खुद को ज्योतिष बताने वाला एक शख्स भारत में प्लेन क्रेश को लेकर भविष्यवाणी करता दिखाई दे रहा है. वीडियो में शख्स कहता है कि आप देख लेना भारत में फरवरी और मार्च के आसपास प्लेन हादसा होगा. मैं भविष्यवाणी कर रहा हूं और ये सच होगा, मेरा काम है बताना अब आप रोक लीजिए. वीडियो 2 जनवरी के आसपास का बताया जा रहा है जिसके बाद सोशल मीडिया पर अब ये चर्चा शुरू हो गई है कि अजित पवार की मृत्यु की भविष्यवाणी उनकी मौत से 25 दिन पहले ही हो गई थी.

बुधवार को प्लेन हादसे में चली गई अजित पवार की जान

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बुधवार को एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया.  प्लेन में सवार सभी 5 यात्रियों का निधन हो गया. अब यह जानकारी सामने आई है कि अजित पवार के शव की पहचान उनकी घड़ी से हुई. वही घड़ी उनकी आख़िरी पहचान साबित हुई. इससे इस हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: दूल्हा है या रहमान डकैत? FA9LA पर मारी ऐसी एंट्री कि हर कोई हो गया फिदा, यूजर्स ने यूं किया सलाम

यूजर्स रह गए हैरान

वीडियो को astrologerankittyagiofficial नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भविष्यवाणी सही साबित हुई. एक और यूजर ने लिखा…यानी मौत से 25 दिन पहले ही पता लग गया था. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भविष्यवक्ताओं को हल्के में न लें.

यह भी पढ़ें: पीली ड्रेस पहनें या पीला रेनकोट? बसंत पंचमी पर मौसम ने ली करवट तो कंफ्यूज हुए यूजर्स, वायरल हुए मीम्स 





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading