Video: दो भाई दोनों तबाही, थार वाले ने उड़ाई पल्सर NS 400, सामने आया हादसे का खौफनाक वीडियो


कार में थार और बाइक में पल्सर, कहते हैं इन दोनों गाड़ियों को वही लोग पसंद करते हैं जो सड़कों पर रफ्तार भरने का शौक रखते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में इन्हीं दो गाड़ियों का कहर देखने को मिला जहां पल्सर और थार की आपस में खतरनाक भिड़ंत हो गई, घटना का सीसीटीवी फुटेज अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

थार और बाइक की हो गई भिड़ंत

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हाईवे पर एक तेज रफ्तार ब्लैक कलर की थार जाती दिखाई दे रही है. सब कुछ एक दम सही चल रहा होता है और हाईवे पर तूफान से पहले की शांति छाई होती है, तभी सामने से एक पल्सर बाइक वाला तेज रफ्तार से आता है और सामने थार देखकर उसका बैलेंस बिगड़ जाता है, जिसके बाद थार और बाइक में जोरदार टक्कर लग जाती है. जिसके बाद बाइक सवार हवा में उछलता है और थार सड़क किनारे अनियंत्रित होकर झाड़ियों में घुस जाती है.

गलत दिशा से आ रहे थे दोनों

वीडियो देखने पर मालूम होता है कि बाइक सवार तेज रफ्तार में ओवरटेक कर रहा था तो वहीं थार सवार अपनी लेन छोड़कर गलत लेन में कार को दौड़ा रहा था. वीडियो देखने के बाद यूजर्स दोनों की लापरवाही बता रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि जहां ये दो गाड़ियां होंगी वहां कांड होना ही होना है.

यह भी पढ़ें: पीली ड्रेस पहनें या पीला रेनकोट? बसंत पंचमी पर मौसम ने ली करवट तो कंफ्यूज हुए यूजर्स, वायरल हुए मीम्स

यूजर्स बोले, ये तो होना ही था

वीडियो को @Deadlykalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कैमरा मैन हर जगह पहुंच जाता है. एक और यूजर ने लिखा…जहां ये दोनों गाड़ियां होती है वहां कांड होता ही होता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…दोनों गलत लेन में चल रहे हैं, ये तो होना ही था.

यह भी पढ़ें: दूल्हा है या रहमान डकैत? FA9LA पर मारी ऐसी एंट्री कि हर कोई हो गया फिदा, यूजर्स ने यूं किया सलाम





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading