Video: बाप पर भरोसा कर 2 साल के बेटे ने छत से लगाई छलांग, फिर जो हुई देखकर रोया पूरा इंटरनेट


बाप बेटे का रिश्ता बड़ा प्यारा और भरोसेमंद होता है. कहते हैं कि औलाद किसी पर भरोसा करे या न करे लेकिन अपने पिता पर आंख बंद करके भरोसा कर लेती है क्योंकि वो जानती है कि मां बाप कभी उसके साथ गलत नहीं होने देंगे. इसी रिश्ते में भरोसे की मिठास घोलता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें करीब 2 साल का एक बच्चा छत से केवल इसलिए छलांग लगा देता है क्योंकि वो देख पा रहा है कि नीचे उसके पिता उसे संभालने के लिए खड़े हैं.

छत की बालकनी से 2 साल के बच्चे ने लगाई छलांग

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटा बच्चा घर की छत पर बनी बालकनी में खड़ा है, देखने पर बच्चे की उम्र करीब 2 साल लग रही है. जब कैमरा नीचे जाता है तो मालूम होता है कि बच्चे के पिता नीचे अपने बाहें फैलाकर बच्चे को बालकनी से छलांग लगाने को प्रोत्साहित कर रहे हैं. इस दौरान पिता ने जमीन पर एक मोटा गद्दा बिछाया हुआ है और इस अवस्था में खड़े हैं कि बच्चे के कूदते ही उसे तुरंत लपक लें.

नीचे खड़े पिता ने नहीं तोड़ा बच्चे का विश्वास

वीडियो में आगे दिखता है कि बच्चा अपने पिता को देखकर पहले तो कूदने का मन बनाता है लेकिन फिर उसे थोड़ा डर लगता है और वो पीछे हट जाता है, जिसके बाद पिता फिर से उसे कूदने का इशारा करते हैं और अगले ही पल बच्चा ऊंचाई से कूद जाता है. जैसे ही बच्चा कूदता है नीचे बाहें फैलाए खड़े पिता उसे गोद में लपक लेते हैं और लाड प्यार करने लगते हैं. वीडियो को देखकर पूरा इंटरनेट भावुक हो गया है. अब यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रियाओं से बच्चे के विश्वास की सराहना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: दूल्हा है या रहमान डकैत? FA9LA पर मारी ऐसी एंट्री कि हर कोई हो गया फिदा, यूजर्स ने यूं किया सलाम

यूजर्स हुए भावुक

वीडियो को @virjust18 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बच्चे का भरोसा वाकई में शानदार है, मुझे मेरे पिता की याद आ गई. एक और यूजर ने लिखा…ये पल देख मुझे मेरे पिता याद आ गए, आंसू नहीं रुक रहे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये खतरनाक हो सकता है, बच्चे के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: पीली ड्रेस पहनें या पीला रेनकोट? बसंत पंचमी पर मौसम ने ली करवट तो कंफ्यूज हुए यूजर्स, वायरल हुए मीम्स





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading