TVS Radeon बनाम Hero Splendor Plus: कीमत, फीचर्स और माइलेज तुलना
कीमत (Ex-Showroom Price)
TVS Radeon की कीमत लगभग ₹55,100 से शुरू होकर टॉप वेरिएंट तक ₹77,900-₹80,620 तक जाती है. बेस मॉडल काफी किफायती है, जबकि डिजिटल क्लस्टर और डिस्क ब्रेक वाले वेरिएंट महंगे हैं. दूसरी ओर, Hero Splendor Plus की कीमत ₹73,639 से ₹76,43 तक है. स्प्लेंडर प्लस के बेस वेरिएंट Radeon से थोड़े महंगे हैं, लेकिन इसके Xtec वेरिएंट ₹77,000 तक जाते हैं. कुल मिलाकर, Radeon बेस लेवल पर ज्यादा बजट-फ्रेंडली है, जबकि स्प्लेंडर की बिक्री ज्यादा होने से रीसेल वैल्यू बेहतर रहती है.
डिजाइन डिटेल
Hero Splendor Plus का डिजाइन क्लासिक और सिंपल है. ये राउंड हेडलैंप, क्रोम एक्सेंट्स, सिंपल ग्राफिक्स और मजबूत बिल्ड के साथ आती है. ये बाइक देखने में पारंपरिक लगती है और ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत पसंद की जाती है. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस अच्छा है और रोड पर मजबूत स्टैंडिंग देता है.
TVS Radeon का डिजाइन थोड़ा मॉडर्न और स्टाइलिश है. इसमें LED DRLs (डे-टाइम रनिंग लाइट्स), बॉडी कलर्ड ग्राफिक्स, आकर्षक फ्यूल टैंक और प्रीमियम लुक है. Radeon ज्यादा युवा अपील वाली बाइक लगती है, जबकि स्प्लेंडर प्लस फैमिली-ओरिएंटेड और टाइमलेस डिजाइन वाली है. दोनों ही बाइक्स में ट्यूबलेस टायर्स मिलते हैं, लेकिन Radeon का ओवरऑल स्टाइल थोड़ा फ्रेश लगता है.
फीचर्स में कौन बेहतर?
Hero Splendor Plus में बेसिक फीचर्स हैं जैसे i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम), एनालॉग मीटर, साइड स्टैंड इंडिकेटर और इसका मजबूत बिल्ड. Xtec वेरिएंट में डिजिटल कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और LED लाइट्स जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं.
TVS Radeon ज्यादा फीचर-रिच है. इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्ट, USB चार्जिंग पोर्ट, साइड स्टैंड बीपर, Synchronized Braking System (SBS), LED DRLs और Eco-Thrust फ्यूल इंजेक्शन जैसे फीचर्स हैं. Radeon में 20+ बेस्ट-इन-क्लास फीचर्स हैं, जो इसे स्प्लेंडर से थोड़ा आगे रखता है. खासकर कम्फर्ट और कन्वीनियंस के मामले में ये ज्यादा खास है.
इंजन और परफॉरमेंस
Hero Splendor Plus में 97.2 cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, OHC इंजन है, जो 7.91-8.02 PS पावर @ 8000 rpm और 8.05 Nm टॉर्क देता है. ये 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. इंजन स्मूद और रिलायबल है, लेकिन पावर थोड़ी कम है.
TVS Radeon में बड़ा 109.7 cc एयर-कूल्ड, DuraLife इंजन है, जो 8.19 PS पावर @ 7350 rpm और 8.7 Nm टॉर्क @ 4500 rpm प्रोड्यूस करता है. ये भी 4-स्पीड गियरबॉक्स वाला है. Radeon का इंजन थोड़ा ज्यादा पावरफुल और रिफाइंड है, जिससे हाईवे पर बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है.
माइलेज में कौन बेहतर
माइलेज दोनों बाइक्स का सबसे मजबूत पॉइंट है. Hero Splendor Plus का ARAI क्लेम्ड माइलेज 60-70 kmpl है, जो इसे सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स में से एक बनाता है. TVS Radeon का क्लेम्ड माइलेज भी 70 kmpl के करीब है. इस तरह फ्यूल एफिशियंसी के मामले में ये दोनों एक जैसी हैं. टैंक फुल होने पर दोनों 700 km के करीब दूरी तय कर सकती हैं.
फाइनल वर्डिक्ट: अगर आप लो बजट में बाइक चाहते हैं. ज्यादा फीचर्स, थोड़ा पावरफुल इंजन और मॉडर्न लुक पसंद है, तो TVS Radeon बेहतर विकल्प है. वहीं, अगर आप रिलायबिलिटी, बेहतरीन रीसेल वैल्यू, सिंपल मेंटेनेंस और क्लासिक फील चाहते हैं, तो Hero Splendor Plus अभी भी मार्केट लीडर है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
