डॉक्टर और साइंटिफिक ऑफिसर के पदों पर नौकरी का मौका; जानें आवेदन की पूरी डिटेल्स


सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे मेडिकल और साइंस फील्ड के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर यानी BARC ने ग्रुप A भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.इस भर्ती में साइंटिफिक ऑफिसर और टेक्निकल ऑफिसर  के पदों पर कुल 21 वैकेंसी भरी जायेगी. इच्छुक उम्मीदवार BARC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जनवरी 2026 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार 27 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.तय तारीख के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

BARC देश की एक प्रतिष्ठित सरकारी संस्था है, जो परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत काम करती है. यहां नौकरी पाना न सिर्फ सम्मान की बात होती है, बल्कि करियर के लिहाज से भी यह एक सुरक्षित और बेहतर अवसर माना जाता है. इसी वजह से BARC की भर्तियों में उम्मीदवारों की खास दिलचस्पी रहती है.

BARC ग्रुप A भर्ती 2026 के तहत कुल 21 पद भरे जाएंगे. इनमें साइंटिफिक ऑफिसर और टेक्निकल ऑफिसर (मेडिकल) के पद शामिल हैं.यह भर्ती खास तौर पर मेडिकल और हेल्थ सेक्टर से जुड़े उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है.

कौन-कौन से पद शामिल हैं

इस भर्ती में कार्डियोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, एनेस्थीसिया, पैथोलॉजी, ईएनटी, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर जैसे पद शामिल किए गए हैं.इसके अलावा न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजी से जुड़े टेक्निकल ऑफिसर के पद भी रखे गए हैं.

 योग्यता

इन पदों के लिए उम्मीदवार का संबंधित क्षेत्र में योग्य होना जरूरी है. ज्यादातर पदों के लिए MBBS के साथ MD, DNB या DM जैसी स्पेशलाइजेशन डिग्री मांगी गई है. टेक्निकल ऑफिसर पदों के लिए संबंधित विषय में MSc और जरूरी डिप्लोमा होना चाहिए.कुछ पदों पर अनुभव भी अनिवार्य रखा गया है.

आयु सीमा 

BARC भर्ती 2026 में पद के अनुसार अलग-अलग आयु सीमा तय की गई है. सामान्य तौर पर उम्मीदवार की उम्र 35 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा पहले चरण में प्रस्तुत आवेदन पत्रों की समीक्षा और योग्यता का सत्यापन किया जाएगा. इसके बाद यदि आवश्यक हुआ तो लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है. अंतिम चयन के लिए योग्य उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा.चयनित अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस परीक्षा से भी आयोजित की जाएगी.

कैसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading