पुलिस का अजीबोगरीब शौक… DSP ने रंगवाए लाल बाल तो सोशल मीडिया पर मच गया बवाल, यूजर्स कर रहे ट्रोल
सोशल मीडिया पर आजकल छोटी से छोटी चीज भी वायरल हो जाती है. इन दिनों ओडिशा पुलिस के डीएसपी रश्मि रंजन दास वायरल हो रहे हैं. ओडिशा पुलिस के डीएसपी रश्मि रंजन दास अपने काम से ज्यादा अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है. जगतसिंहपुर जिले में तैनात डीएसपी रश्मि रंजन दास खाकी वर्दी में चमकीले लाल बालों के चलते सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. लाल बालों के साथ पुलिस की वर्दी में उनकी तस्वीर सामने आते ही मीम्स, मजाक और तीखी बहस का दौर शुरू हो गया. जिसके बाद पुलिस मुख्यालय को सख्त कदम उठाना पड़ा. वहीं उनकी तस्वीर देखकर यूजर्स भी उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
DSP ने रंगवाए लाल बाल तो सोशल मीडिया पर मच गया बवाल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में डीएसपी रश्मि रंजन दास खाकी वर्दी में नजर आ रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनका लाल रंग का हेयर स्टाइल खींच रहा है. इसके बाद उनको देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए कि क्या एक वर्दीधारी अधिकारी के लिए ऐसा भड़कीला लुक ठीक है. वहीं कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि इस तरह के हेयर कलर से पुलिस अधिकारी की गंभीरता और अधिकार प्रभावित होता है. सोशल मीडिया पर यह मामला बढ़ता देख सेंट्रल रेंज के आईजी सत्यजीत नाइक ने तुरंत हस्तक्षेप किया. आईजी ने डीएसपी दास को औपचारिक रूप से चेतावनी पत्र जारी कर बालों का रंग तुरंत नेचुरल रूप में रंगवाने का आदेश दिया. साथ ही आईजी नाइक ने साफ कहा कि पुलिस वर्दी का सम्मान सर्वोपरि है, खाकी पहनने वाले हर अधिकारी को अनुशासन और सार्वजनिक शिष्टाचार बनाए रखना होगा. वर्दी और उसकी मर्यादा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय
डीएसपी क वर्दी में लाल बालों के साथ फोटो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा नजर आया. एक तरफ यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा ऐसा फैशनेबल लुक पुलिस वालों को शोभा देता है क्या. तो वहीं कुछ यूजर ने कहा ऐसे में पुलिस वालों की अपराधियों के सामने गंभीरता कैसी बनी रहेगी. वहीं बताया जा रहा है कि दूसरी और जगतसिंहपुर के स्थानीय लोग डीएसपी दास के समर्थन में उतरे हैं. डीएसपी दास के समर्थन में उतरे लोगों का कहना है कि वह अपराधियों के लिए डर का नाम है. वहीं किसी कहा अधिकारी की काबिलियत उसके बालों के रंग से नहीं आंकी जानी चाहिए.
ये भी पढ़ें-पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय को सड़क पर मिली क्लासमेट, वीडियो बना उड़ाने लगी मजाक; भड़के यूजर्स
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
