शादी की खुशियों में खौफ, दूल्हा-दुल्हन और मेहमान बालकनी में मना रहे थे जश्न, अचानक भरभराकर गिरे- वीडियो वायरल


शादी का दिन. खुशियों से भरा माहौल. दूल्हा दुल्हन नई जिंदगी की शुरुआत का जश्न मना रहे थे. परिवार और दोस्त आसपास खड़े होकर तालियां बजा रहे थे. मुस्कान, हंसी और कैमरों की चमक के बीच किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि यह खुशी का पल अचानक डरावने हादसे में बदल जाएगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में जो दृश्य सामने आया है, उसने लोगों को सन्न कर दिया है. शादी की खुशी मनाने के लिए बालकनी में खड़े दूल्हा दुल्हन और मेहमान अचानक जमीन पर गिरते नजर आते हैं, क्योंकि बालकनी ही भरभराकर नीचे आ जाती है.

बालकनी से गिरे दूल्हा दुल्हन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक इमारत की बालकनी में दूल्हा दुल्हन समेत कई लोग खड़े हैं. सभी खुश नजर आ रहे हैं और नीचे मौजूद लोगों को हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं. माहौल पूरी तरह जश्न का है. तभी अचानक बालकनी का अगला हिस्सा कमजोर पड़ता है और कुछ ही सेकंड में पूरी बालकनी नीचे गिर जाती है. देखते ही देखते दूल्हा दुल्हन और मेहमानों का संतुलन बिगड़ जाता है और सभी नीचे गिरते नजर आते हैं. यह दृश्य इतना तेजी से घटता है कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिलता.

यह भी पढ़ें: Video: अंडर कंस्ट्रक्शन पुल पर रील बना रहा था युवक, नीचे गिरा, सीमेंट की दीवार में दबा, दर्दनाक मौत

यूजर्स बोले, एआई जनरेटेड है वीडियो

इस हादसे का वीडियो किसी प्रत्यक्षदर्शी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद लोग हैरानी और डर में हैं. कई यूजर्स इसे बेहद खतरनाक लापरवाही बता रहे हैं. लोगों का कहना है कि शादी जैसे आयोजनों में अक्सर क्षमता से ज्यादा लोग बालकनी या छत पर खड़े हो जाते हैं, जो इस तरह के हादसों की वजह बनता है. एक और यूजर ने लिखा…वीडियो एआई से बनाया गया है, किसी को गुमराह मत करो. हालांकि वीडियो एआई जनरेटेड ही बताया जा रहा है. वीडियो को @GoldBellClips नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन से उतरने की जल्दी में शख्स ने गंवाई जान, वायरल वीडियो देख कांप जाएगी रूह





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading