Video: खौफनाक वीडियो, बिना डर नदी से निकाला गया जिंदा मगरमच्छ, गांव वालों की हिम्मत देख कांप उठे लोग


नदी का पानी, सन्नाटा और अचानक जाल में फंसा एक विशाल मगरमच्छ. जिस जानवर को देखकर अच्छे-अच्छों की रूह कांप जाती है, उसे गांव के लोग ऐसे घसीटते नजर आ रहे हैं जैसे कोई आम मछली जाल में फंस गई हो. न डर, न हड़बड़ी, न अफसोस. यह नजारा किसी फिल्म का सीन नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक खौफनाक वीडियो है, जिसने हर देखने वाले को हैरान कर दिया है.

खिलौने की तरह मछली के जाल में पकड़ा मगरमच्छ

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नदी के बीच एक बड़ा मगरमच्छ मछली पकड़ने वाले जाल में बुरी तरह फंसा हुआ है. मगरमच्छ छटपटा रहा है, पानी उछल रहा है, लेकिन किनारे खड़े गांव वालों के चेहरे पर डर की जगह अजीब सी बेपरवाही नजर आ रही है. कुछ लोग नाव से जाल खींच रहे हैं तो कुछ खड़े होकर तमाशा देख रहे हैं, मानो यह कोई रोज का काम हो. सबसे हैरानी की बात यह है कि मगरमच्छ जैसे खतरनाक जानवर को पकड़ते वक्त न तो कोई सुरक्षा इंतजाम दिखता है और न ही वन विभाग की मौजूदगी. लोग अपने हाथों से जाल खींचते नजर आ रहे हैं, जैसे जान को कोई खतरा ही न हो. यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया.

बुरी तरह फंसा मगरमच्छ फिर निकलकर भागा

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नदी के बीच एक बड़ा मगरमच्छ मछली पकड़ने वाले जाल में बुरी तरह फंसा हुआ है. मगरमच्छ छटपटा रहा है, पानी उछल रहा है, लेकिन किनारे खड़े गांव वालों के चेहरे पर डर की जगह अजीब सी बेपरवाही नजर आ रही है. कुछ लोग नाव से जाल खींच रहे हैं तो कुछ खड़े होकर तमाशा देख रहे हैं. मानो यह कोई रोज का काम हो. हालांकि कुछ देर बाद मगरमच्छ जाल से निकलकर पानी की ओर चला जाता है.

नहीं दिखा कोई सुरक्षा इंतजाम

सबसे हैरानी की बात यह है कि मगरमच्छ जैसे खतरनाक जानवर को पकड़ते वक्त न तो कोई सुरक्षा इंतजाम दिखता है और न ही वन विभाग की मौजूदगी. लोग अपने हाथों से जाल खींचते नजर आ रहे हैं, जैसे जान को कोई खतरा ही न हो. यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया. वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन से उतरने की जल्दी में शख्स ने गंवाई जान, वायरल वीडियो देख कांप जाएगी रूह

यूजर्स बोले, पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं लेते

वीडियो को satyamgupta.89 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई वो मगरमच्छ है मछली नहीं. एक और यूजर ने लिखा…वन विभाग को ये नहीं दिखेगा अब. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं लेते भाई, दिमाग फिर गया तो खेला हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: Video: अंडर कंस्ट्रक्शन पुल पर रील बना रहा था युवक, नीचे गिरा, सीमेंट की दीवार में दबा, दर्दनाक मौत





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading