इंजीनियर बनने का सपना होगा पूरा, JEE Main 2026 सेशन-2 के लिए आवेदन शुरू; जानें सब कुछ


इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसीने JEE Main 2026 Session II के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं. JEE Main परीक्षा के जरिए देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला मिलता है.

कब होगी परीक्षा ?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित JEE Main 2026 सेशन-2 परीक्षा अप्रैल महीने में ऑनलाइन मोड में कराई जाएगी. NTA JEE Main 2026 सेशन-2  के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 25 फरवरी 2026 रात 9 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. JEE Main सेशन-2 की परीक्षा 02 अप्रैल से 09 अप्रैल 2026 के बीच ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को परीक्षा से लगभग 3 दिन पहले उपलब्ध करा दिए जाएंगे.परीक्षा समाप्त होने के बाद आंसर की जारी की जाएगी, जबकि रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा.

कितना लगेगा आवेदन शुल्क ?

NTA JEE Main 2026 सेशन-2 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित श्रेणी के अनुसार परीक्षा शुल्क जमा करना होगा.

  • JEE Main 2026 Session-2 में केवल Paper-1 (B.E./B.Tech) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार परीक्षा शुल्क जमा करना होगा. जनरल वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं जनरल, OBC और EWS वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 800 रुपये शुल्क देना होगा. इसके अलावा SC और ST वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये तय किया गया है. उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से कर सकते हैं.
  • जो उम्मीदवार Paper-1 (B.E./B.Tech) के साथ-साथ Paper-2 (B.Arch / B.Planning) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें दोनों पेपरों के लिए निर्धारित संयुक्त परीक्षा शुल्क जमा करना होगा. जनरल, OBC और EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 2000 रुपये रखा गया है. वहीं इसी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 1600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. इसके अलावा SC और ST वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए दोनों पेपरों का आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है. उम्मीदवार यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से जमा कर सकते हैं.

क्या चाहिए योग्यता 

JEE Main 2026 Session-2 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है.इसके अलावा वे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, जो 2026 में 12वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार का Physics, Chemistry और Mathematics (PCM) विषयों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है.
बिना PCM विषयों के उम्मीदवार JEE Main परीक्षा के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे.

आवेदन प्रक्रिया 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading