IGNOU में कैसे मिलता है एडमिशन, कहां करना होता है रजिस्ट्रेशन और कितनी है फीस; सबकुछ जानें यहां
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय देश की सबसे बड़ी ओपन और डिस्टेंस लर्निंग यूनिवर्सिटी है, जहां हर साल लाखों छात्र अलग-अलग कोर्स में दाखिला लेते हैं. जो छात्र रेगुलर कॉलेज नहीं जा सकते, नौकरी के साथ पढ़ाई करना चाहते हैं या कम खर्च में मान्यता प्राप्त डिग्री हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए IGNOU एक बेहतरीन विकल्प है.हालांकि, IGNOU में एडमिशन को लेकर छात्रों के मन में अक्सर सवाल रहते हैं. रजिस्ट्रेशन कहां करना होता है, फीस कितनी लगती है और एडमिशन प्रक्रिया क्या है.
IGNOU एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है, जिसकी स्थापना भारत सरकार द्वारा की गई है. यह यूनिवर्सिटी ओपन और डिस्टेंस लर्निंग सिस्टम के माध्यम से पढ़ाई कराती है. IGNOU के डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स UGC से मान्यता प्राप्त हैं, जिससे यहां से पढ़ाई करने के बाद सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में करियर के अवसर मिलते हैं.कम फीस, लचीला पढ़ाई सिस्टम और देश-विदेश में मान्यता यही IGNOU की सबसे बड़ी खासियत है.
IGNOU में एडमिशन कब होता है
IGNOU में एडमिशन साल में दो बार लिया जाता है. पहला एडमिशन जनवरी सेशन के लिए होता है और दूसरा जुलाई सेशन के लिए. इन दोनों सेशन में यूनिवर्सिटी अपना ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल खोलती है, जहां छात्र घर बैठे अपने पसंद के कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं. कई बार छात्रों की सुविधा को देखते हुए IGNOU आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा भी देता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र एडमिशन ले सकें.
IGNOU में एडमिशन कैसे मिलता है?
IGNOU में एडमिशन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है. इसके लिए छात्रों को किसी कॉलेज या सेंटर जाकर फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होती.सबसे पहले छात्र को IGNOU के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होता है.रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग-इन करके कोर्स का चयन किया जाता है और आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट किया जाता है.
रजिस्ट्रेशन कहां करना होता है?
IGNOU में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाता है.रजिस्ट्रेशन के समय छात्र को अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होता है. यही लॉग-इन आईडी आगे पूरे एडमिशन प्रोसेस के लिए इस्तेमाल होती है.IGNOU में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन फीस देनी होती है, जो आमतौर पर 300 रुपये होती है.ध्यान रखें कि यह फीस नॉन-रिफंडेबल होती है.एडमिशन कन्फर्म होने के बाद IGNOU की ओर से छात्र को सूचना दी जाती है इसके बाद स्टडी मटेरियल, असाइनमेंट और परीक्षा से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जाती है. पढ़ाई पूरी तरह छात्र की सुविधा के अनुसार होती है.
IGNOU की कोर्स फीस कितनी होती है?
IGNOU की फीस कोर्स के अनुसार अलग-अलग होती है. जैसे UG कोर्स BA,BCom,BSc के लिए 6,000 रुपये से 15,000 रुपये प्रति वर्ष होती है.वहीं PG कोर्स MA, MCom,MSc के लिए 7,000 रुपये से 20,000 रुपये प्रति वर्ष होती है,प्रोफेशनल कोर्सेस जैसे MBA, MCA की फीस अन्य कोर्स की तुलना में थोड़ी अधिक होती है.
IGNOU में एडमिशन के लिए योग्यता चाहिए
IGNOU में एडमिशन के लिए योग्यता कोर्स के अनुसार तय की जाती है. अगर आप अंडरग्रेजुएट कोर्स करना चाहते हैं, तो आपके पास 12वीं पास होना जरूरी होता है. वहीं पोस्टग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है.IGNOU की खास बात यह है कि यहां कई कोर्स ऐसे भी हैं, जिनमें उम्र की कोई सीमा नहीं होती, इसलिए नौकरी करने वाले लोग और ज्यादा उम्र के छात्र भी आसानी से पढ़ाई कर सकते हैं और अपनी पढ़ाई आगे बढ़ा सकते हैं.
IGNOU से पढ़ाई करने के फायदे?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
