Video: दुल्हन है या हॉरर फिल्म का भूत? घराती और बारातियों के बीच छिड़ा फोम युद्ध, दुल्हन की हालत खराब
शादी-ब्याह में अब सिर्फ जयमाला, नाच-गाना और रस्में नहीं होतीं, अब सीधा वॉर जोन खुल जाता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने शादी की परिभाषा ही बदल दी है. इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन नहीं, बल्कि घराती और बाराती फोम लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े हैं. हाल ऐसा हो गया कि दुल्हन को देखकर लोग पूछ रहे हैं “ये दुल्हन है या किसी हॉरर फिल्म का भूत?” वीडियो में दिख रहा है कि शादी का माहौल धीरे-धीरे मस्ती से निकलकर पूरे फोम युद्ध में बदल जाता है. चारों तरफ सफेद झाग उड़ रहा है, लोग हंस रहे हैं, चिल्ला रहे हैं और किसी को भी नहीं बख्शा जा रहा,खासकर बेचारी दुल्हन को.
घराती और बारातियों के बीच छिड़ा फोम युद्ध
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शादी के दौरान डीजे की धुन पर नाचते लोग अचानक हाथों में फोम स्प्रे लेकर एक-दूसरे पर हमला करने लगते हैं. कुछ ही देर में समारोह स्थल किसी पार्टी वेन्यू से ज्यादा फोम पार्टी जोन में तब्दील हो जाता है. घराती और बाराती दोनों तरफ से लगातार फोम उड़ाया जा रहा है और माहौल पूरी तरह बेकाबू होता नजर आता है. इस पूरे फोम वॉर के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में दुल्हन का हाल है. वीडियो में दुल्हन इतनी ज्यादा फोम से ढकी नजर आती है कि कुछ पल के लिए उसकी पहचान करना भी मुश्किल हो जाता है. सोशल मीडिया यूजर्स इसे देखकर हैरानी जता रहे हैं और पूछ रहे हैं कि ये दुल्हन है या हॉरर फिल्म का भूत.
यह भी पढ़ें: Video: अंडर कंस्ट्रक्शन पुल पर रील बना रहा था युवक, नीचे गिरा, सीमेंट की दीवार में दबा, दर्दनाक मौत
यूजर्स की हो गई मौज
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. एक वर्ग इसे शादी की मस्ती और अनोखे जश्न का हिस्सा बता रहा है, तो वहीं बड़ी संख्या में लोग इसे अति उत्साह और लापरवाही करार दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया है कि क्या वायरल होने की होड़ में अब शादियों की गरिमा भी दांव पर लगने लगी है. वीडियो को systum.paad.denge नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.
यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन से उतरने की जल्दी में शख्स ने गंवाई जान, वायरल वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
