बजट में मिडिल क्लास के लिए क्या? वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से पूछा गया सवाल, रिएक्शन हो गया वायरल; देखें वीडियो 


कल यानी 1 फरवरी को बजट 2026 पेश होने के बाद जहां सरकार एक तरफ अपनी घोषणाओं की बड़ी उपलब्धि बता रही है, वहीं मिडिल क्लास एक बार फिर खुद को नजरअंदाज महसूस कर रहा है. इसी बीच बजट को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सीधा सवाल पूछा गया कि बजट 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या है. तो उनके जवाब से ज्यादा उनका रिएक्शन चर्चा का विषय बन गया. वहीं यही रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिस पर लोग जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. 

सवाल कुछ, जवाब कुछ… और वायरल हुआ रिएक्शन 

बजट 2026 पेश होने के बाद वित्त मंत्रालय की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. वहीं बजट के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री से बजट को लेकर सवाल किए जा रहे थे. इसी बीच एक पत्रकार ने वित्त मंत्री से पूछ लिया कि बजट 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या है. इस सवाल पर वित्त मंत्री का जवाब गोलमाल नजर आया और इस सवाल पर वित्त मंत्री का रिएक्शन भी वायरल हो गया. वहीं वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सवाल मिडिल क्लास को लेकर था, लेकिन जवाब में वित्त मंत्री एजुकेशन सेक्टर की बात करने लगी. यही वजह रही कि वित्त मंत्री का एक्सप्रेशन और जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी.

वीडियो पर यूजर्स ने किए कमेंट 

शेयर किए गए इस वीडियो पर यूजर्स ने जमकर कमेंट किए. कई लोगों ने कहा कि सवाल कुछ और था लेकिन जवाब बिल्कुल अलग दिशा में चला गया. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने वित्त मंत्री की तुलना दूसरे देशों से भी कर दी. दरअसल, वित्त मंत्री के इस वीडियो पर एक कमेंट आया क्या बात, क्या पूछा जा रहा है और क्या उत्तर दे रही हैं. वहीं किसी ने कहा कि मिडिल क्लास से अब सिर्फ एडजस्ट करने की उम्मीद की जा रही है. कुछ यूजर्स ने तो सीधा-सीधा सरकार की मंशा पर सवाल उठा दिए. एक यूजर ने लिखा, लगता है मिडिल क्लास का वोट अब नहीं चाहिए, इसलिए ऐसा रिएक्शन है. 

ये भी पढ़ें-“10 रुपये दो, आशीर्वाद लो! नन्हे बच्चे का देसी स्टार्टअप देख हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप- वीडियो वायरल





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading