Video: पांचवी में पहुंचा बेटा तो बाप ने दे डाली ग्रेंड पार्टी, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखे
सोशल मीडिया पर हर दिन अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा वीडियो सामने आ जाता है जो हंसाता भी है और सोचने पर भी मजबूर कर देता है. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और ठहाके लगाने पर भी मजबूर हो रहे हैं. वीडियो में एक बाप अपने बच्चे के पांचवीं कक्षा में पहुंचने की खुशी में ऐसी ग्रैंड पार्टी देता नजर आ रहा है, मानो किसी की शादी का रिसेप्शन हो. डीजे, लाइट, सजावट, मेहमानों की भीड़ और खाने-पीने का पूरा इंतजाम देखकर पहली नजर में कोई भी इसे शादी की पार्टी समझ सकता है.
पांचवी में पहुंचा बच्चा तो पिता ने दे डाली ग्रेंड पार्टी
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े से हॉल या खुले मैदान में शानदार सजावट की गई है. लोग अच्छे कपड़ों में सजे-धजे नजर आ रहे हैं और माहौल पूरी तरह से जश्न का है. वीडियो में जब वहां मौजूद एक शख्स से पूछा जाता है कि आखिर यह पार्टी किस खुशी में दी जा रही है, तो उसका जवाब सुनकर हर कोई चौंक जाता है. शख्स बताता है कि परिवार के इतिहास में पहली बार कोई बच्चा पांचवीं कक्षा तक पहुंचा है. उसने हंसते हुए कहा कि पूरा खानदान चौथी क्लास में आकर फेल हो जाता था और यह पहला बच्चा है जिसने पांचवीं में कदम रखा है. इसी खुशी में परिवार ने ग्रैंड पार्टी रखी है.
संडे को रखा प्रोग्राम, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप
इतना ही नहीं, वीडियो में उस शख्स ने यह भी बताया कि पार्टी संडे को इसलिए रखी गई है ताकि धंधे की खोटी न हो. उसका कहना था कि वीकेंड होने की वजह से सभी लोग आराम से शामिल हो सकें और किसी का काम भी प्रभावित न हो. यह बयान सोशल मीडिया पर और ज्यादा वायरल हो गया है. लोग इसे भारतीय समाज के जमीनी सच से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ लोग इसे मजाकिया अंदाज में ले रहे हैं.
यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन से उतरने की जल्दी में शख्स ने गंवाई जान, वायरल वीडियो देख कांप जाएगी रूह
यूजर्स लेने लगे मजे
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. कई लोगों ने लिखा कि कम से कम पिता अपने बच्चे की पढ़ाई को लेकर खुश तो है. कुछ यूजर्स ने कहा कि हमने तो 10वीं में टॉप किया हमारे पिता ने मिठाई तक नहीं बांटी. वहीं कई लोगों का कहना है कि अगर परिवार के लिए यह इतनी बड़ी उपलब्धि है, तो इसमें गलत कुछ भी नहीं है. वीडियो को dillikekhacchre नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.
यह भी पढ़ें: Video: अंडर कंस्ट्रक्शन पुल पर रील बना रहा था युवक, नीचे गिरा, सीमेंट की दीवार में दबा, दर्दनाक मौत
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
