Video: नशे में धुत युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, ऊपर खड़े होकर की बातें और ली सेल्फी, बागलकोट में मचा हड़कंप


कर्नाटक के बागलकोट जिले के जमखंडी तालुका स्थित अलागुरी कस्बे में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया. यह पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरों में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक की पहचान अर्जुन के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अर्जुन शराब के नशे में था और अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया. टावर की ऊंचाई काफी ज्यादा होने के कारण आसपास मौजूद लोग घबरा गए. युवक टावर के ऊपर दोनों हाथ ऊपर उठाकर खड़ा हो गया, जिससे लोगों को लगा कि वह किसी भी वक्त नीचे गिर सकता है.

टावर पर चढ़ा युवक, देखने को इकट्ठा हुई भीड़

घटना की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. हैरानी की बात यह रही कि टावर पर चढ़ने के बाद अर्जुन ने वहां से नीचे खड़े लोगों के मोबाइल फोन पर बातचीत शुरू कर दी. इतना ही नहीं, वह टावर के ऊपर खड़े होकर सेल्फी लेते हुए भी नजर आया. इस दौरान कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक करीब आधे घंटे तक मोबाइल टावर पर ही खड़ा रहा. इस दौरान नीचे मौजूद लोग लगातार उसे समझाने की कोशिश करते रहे. कुछ लोगों ने मोबाइल फोन के जरिए उससे बातचीत की और उसे शांत रहने के लिए कहा. काफी देर की मशक्कत के बाद लोगों ने अर्जुन को सुरक्षित तरीके से नीचे उतरने के लिए मना लिया.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन से उतरने की जल्दी में शख्स ने गंवाई जान, वायरल वीडियो देख कांप जाएगी रूह

आखिरकार सुरक्षित उतारा नीचे, यूजर्स की आई प्रतिक्रिया

गनीमत यह रही कि इस पूरी घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और युवक सुरक्षित नीचे आ गया. घटना के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली. फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस स्टेशन में कोई आधिकारिक शिकायत या केस दर्ज नहीं किया गया है. हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोग युवक की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि नशे की हालत में इस तरह की हरकतें जानलेवा साबित हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Video: अंडर कंस्ट्रक्शन पुल पर रील बना रहा था युवक, नीचे गिरा, सीमेंट की दीवार में दबा, दर्दनाक मौत





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading