Video: स्टंट करते वक्त बेजुबान के मुंह पर कूद गया युवक, झटपटा गया कुत्ता, हंसता रहा बेशर्म!


Viral Video: उत्तर भारत के युवाओं में सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ काफी तेजी से बढ़ रही है. लाइक्स, व्यूज और फॉलोअर्स के चक्कर में कई युवा अपनी जान की परवाह तो दूर की बात है, दूसरों की जान को भी जोखिम में डालने से नहीं कतरा रहे हैं. आए दिन ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें अजीबोगरीब और खतरनाक कारनामे दिखाए जाते हैं. लेकिन इन दिनों एक वीडियो भी गजब वायरल हो रहा है जिसने यूजर्स को परेशान और नाराज दोनों कर दिया है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक ऊंची जगह पर खड़ा होकर उल्टा जंप करता है. युवक इस तरह उल्टा कूदता है कि नीचे सो रहा एक कुत्ता अचानक जाग जाता है. हैरानी की बात यह है कि जंप करते वक्त युवक का पैर सीधे कुत्ते की गर्दन पर पड़ जाता है.

वीडियो में आगे आप देख सकते हैं कि उसी दौरान सड़क पर एक टैक्सी आती हुई नज़र आती है. डर के मारे कुत्ता भागते हुए टैक्सी के पहिए के पास जा गिरता है. यह नज़ारा देखकर गौंगटे खड़े हो जाएंगे, क्योंकि अगर ज़रा सी भी भूल होती तो एक बड़ा हादसा हो जाता. सुकून की बात तो टैक्सी समय रहते निकल जाती है और कुत्ते की जान बच जाती है.

बच्चों ने भी दोहराया खतरनाक खेल- वीडियो वायरल

वीडियो इतना पर खत्म नहीं होता है, बल्कि वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि कुछ बच्चे भी उसी तरह उल्टा जंप कर रहे हैं, और वे बार-बार कुत्ते के पास कूदकर उसे भौंकने और डरने पर मजबूर कर रहे हैं. यह न केवल जानवरों के प्रति क्रूरता, बल्कि बच्चे के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.

लोगों में गुस्सा, कार्रवाई की मांग- यूजर्स

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. यूजर्स युवाओं की सोच पर सवाल उठा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा मुझे इन बातों पर ज़्यादा भरोसा नहीं है. लेकिन अगर रेबीज से संक्रमित कोई कुत्ता काट ले, तो यह बहुत गंभीर और जानलेवा स्थिति हो जाती है. जबकि कई यूजर्स का मानना है कि वायरल होने की चाह में इंसानियत और जिम्मेदारी दोनों खत्म होती जा रही हैं.





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading