Video: कमर झुकी-आत्मसम्मान नहीं! ट्रेन में ब्रेसलेट बेचती दिखी 89 साल की बुजुर्ग, वीडियो देख भर आएंगी आंखें!


Viral Video: मुंबई की लोकल ट्रेनें सिर्फ लोगों को उनके मंजिल तक ही नहीं पहुंचाती है, बल्कि यहां हर दिन अनगिनत अनोखी कहानियां भी सफर करती है, और तरह-तरह के वीडियो सामने आते हैं.  ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है, जिसने लोगों की आंखों नम करने के साथ धकड़न में भी प्रवेश कर रहा है. वीडियो में  एक 89 साल की बुजुर्ग महिला मुंबई लोकल ट्रेन में मोती से बने हुए ब्रेसलेट बेचती नजर आ रही है. 

89 साल की उम्र में ज़्यादातर लोगों को सहारे की जरूरत होती है, तो आज यह महिला अपने आत्मसम्मान के साथ अपनी रोजी-रोटी खुद कमा रही है. वीडियो में वह बताती है कि यह काम वह पिछले 60 सालों से कर रही है. उनके चेहरे पर थकान जरूर है, लेकिन आंखों में आत्मनिर्भरता की चमक साफ झलक रही है. उन्होंने आगे कहा, उम्र कभी भी मेहनत और हौसले के रास्ते में रुकावट नहीं बन सकती. 

भीड़ के बीच खामोश संघर्ष

मुंबई लोकल ट्रेन में जहां भारी भीड़ देखने को मिलती है, हर कोई अपनी ही दुनिया में खोया रहता है, वहीं यह महिला चुपचाप अपना संघर्ष जी रही है. वह यात्रियों को कंगन दिखाती है. न कोई भाषण, न कोई दिखावा…बस जिंदगी को इज्जत के साथ जीने की कोशिश. 

सोशल मीडिया पर भावुक हुए यूजर्स

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की भावनाएं उमड़ पड़ीं. लोग भावनात्मक कमेंट्स कर रहे हैं. कोई उन्हें असली हीरो बता रहा है तो कोई उनकी हिम्मत को दिल की गहराईयों से सलाम कर रहा है. कई यूज़र्स ने लिखा कि यह वीडियो हमें ज़िंदगी की असली सच्चाई और संघर्ष की याद दिलाता है.





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading