Video: कलेजा चीर देने वाला मंजर! मां के सामने मासूम पर चढ़ गई तेज रफ्तार कार, मची चीख-पुकार
Viral Video: सोशल मीडिया पर बच्चों से जुड़े वीडियो हर दिन वायरल होते रहते हैं. इनमें से कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ वीडियो हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने दर्शकों के दिलों को झकझोर कर रख दिया. यह वीडियो न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि गुस्सा भी दिलाने वाला है.
वीडियो में साफ-साफ दिखाई पड़ता है कि एक बच्चा अपनी मां के साथ घर से बाहर निकलता है. बच्चा खुशी के मारे दौड़ रहा होता है, लेकिन अचानक उसकी मां को कुछ याद आता है और वह फिर वापस अपने घर के तरफ लौटने लगती है. इसी बीच सड़क पर एक तेज रफ्तार कार आती है, और बच्चे को कुचल देती है. इस घटना को देखकर यूजर्स गुस्से और नाराजगी जता रहे हैं.
मां की लापरवाही
Omg 😱 She didnt even check if the kid was ok, obviously thinks her handbag is more precisely pic.twitter.com/GQj9EVT1Ph
— Manager (@ukonyene1) February 2, 2026
वीडियो में आप यह भी देख सकते हैं कि हादसे के बाद मां ने तुरंत बच्चे की सुरक्षा की ओर ध्यान नहीं दिया. मां की लापरवाही ने इस हादसे को और भी खतरनाक बना दिया है. वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि मां का फोकस अपने हैंडबैग पर ज्यादा था, न कि बच्चे की जान पर. यह घटना दर्शाती है कि बच्चों के साथ सड़क पर हमेशा सतर्क रहना कितना जरूरी है. सिर्फ एक पल की लापरवाही बड़े हादसे को जन्म दे सकती है.
हैंडबैग बनाम बच्चा, भड़के हुए यूजर्स
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भड़क गए हैं और तीखी कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, लड़की, क्या गजब की प्राथमिकताएं हैं! बच्चे से पहले हैं डबैग…ये तो हद है, जबकि दूसरे यूजर ने कहा, हैंडबैग को बच्चे से ऊपर चुनना चौंकाने वाला है, शुक्र है बच्चा जिंदा है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
