नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी… ‘आशिकी’ के गाने पर दूल्हा-दूल्हन ने किया ऐसा डांस, वीडियो देख बाल नोंचने लगे यूजर्स
आजकल शादी-ब्याह सिर्फ घर तक सीमित नहीं रह गए हैं, अब शादी के हर फंक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर पहुंचता है. कभी दूल्हा-दुल्हन की एंट्री वायरल होती है, तो कभी उनका डांस लोगों के बीच चर्चा का कारण बन जाता है. कुछ वीडियो लोगों को पसंद आते हैं, तो कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं.
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं. कई लोग तो मजाक में यह तक कह रहे हैं कि इन्हें तो नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी.
‘आशिकी’ के गाने पर दूल्हा-दुल्हन का अजीब डांस
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर फिल्म आशिकी के मशहूर गाने पर डांस कर रहे हैं, लेकिन उनका डांस बिल्कुल अलग और फनी अंदाज में है. दोनों जिस तरह के स्टेप्स कर रहे हैं, वह आम शादी के डांस से काफी हटकर हैं. डांस करते समय न तो दोनों झिझक रहे हैं और न ही किसी की परवाह करते नजर आ रहे हैं. बस अपने ही मूड में मस्ती करते दिख रहे हैं. हालांकि, उनका यही अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को कुछ ज्यादा ही अजीब लग रहा है.
वीडियो देखकर यूजर्स के उड़े होश
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, लोगों के कमेंट्स की लाइन लग गई. कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किए, तो कुछ ने इसे शर्मनाक तक बता दिया. किसी ने लिखा,डांस ये कर रहे हैं, शर्म हमें आ रही है. तो किसी ने कहा,जिसने भी इन दोनों को डांस के लिए उकसाया है, उसे नर्क में जगह मिलेगी. कुछ लोगों ने तो यहां तक लिख दिया कि यह वीडियो देखकर वे अपने बाल नोचने लगे.
यहां से हुआ वीडियो वायरल
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Dineshdhkd नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट होते ही यह तेजी से वायरल हो गया. हजारों लोगों ने इसे देखा, लाइक किया और अपनी-अपनी राय दी. जहां कुछ यूजर्स इसे मजेदार और एंटरटेनिंग बता रहे हैं, वहीं कई लोगों का मानना है कि शादी जैसे मौके पर इस तरह का डांस ठीक नहीं लगता है.
यह भी पढ़ें – वड़ा पाव गर्ल का वीडियो वायरल, पति पर चीखते-चिल्लाते और बर्तन पटककर निकाल रही थी गुस्सा
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
