Video: बेंगलुरु का अनोखा कैफे! TIP देने पर स्टाफ की लड़कियों को करना पड़ता है डांस, वीडियो वायरल


Viral video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होते ही रहते हैं. जिनमें कुछ वीडियो रुलाने वाले होते हैं, जबकि कुछ वीडियो आपके न चाहते हुए भी लाइक, कमेंट और सब्सक्राइब लेने वाले होते हैं, जैसे कि बंगलौर में हाल ही में एक कैफे अपने अनोखे और अलग कॉन्सेप्ट की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

वैसे तो कैफे में आमतौर पर लोग खाने-पीने और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए जाते हैं, लेकिन इस कैफे ने कस्टमर को आकर्षित करने का एक नया तरीका अपनाया है. यहां अगर ग्राहक स्टाफ को टिप्स देते हैं, तो स्टाफ सदस्य उनके लिए डांस परफॉर्मेंस करती हैं. इसी खासियत की वजह से यह कैफे सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.

इस कैफे का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जमकर शेयर किया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्राहक टिप्स दे रहे हैं और बदले में स्टाफ म्यूजिक पर डांस कर रही हैं.

@riskyyadav41 की पोस्ट ने बढ़ाई चर्चा

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @riskyyadav41 ने शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट के साथ मजेदार अंदाज में लिखा कि, भला हुआ ये कैफे यूपी-बिहार में नहीं खुला, वरना लड़के दिन में 300 कमाते और रात में इन लड़कियों को नचाते. उनकी इस लाइन ने लोगों का ध्यान खींचने में सफलता पाई और देखते ही देखते पोस्ट पर कमेंट्स और शेयर की तुफान आ गई.

यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन                       

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं. वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई लोग इस कैफे की तुलना यूपी और बिहार जैसी जगहों से कर रहे हैं, जहां इस तरह का बिजनेस मॉडल चलना बेहद मुश्किल है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर ऐसा कैफे हमारे शहर में खुल जाए तो युवाओं का आकर्षण बढ़ जाएगा.





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading