Vira Photos: कबूतर ने ज्वैलरी शॉप में की चोरी, गोल्ड चेन पहनकर निकला सैर पर… तस्वीरें वायरल
हाल ही में राजस्थान के नागौर जिले से एक बेहद ही चौंकाने वाली और मजेदार खबर सामने आई है. आम तौर पर लोग चोरी-डकैती की खबरों में इंसानों की हरकतें सुनते हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग ही था. यहां एक कबूतर ने ऐसा कारनामा किया कि न केवल ज्वैलरी शॉप के मालिक बल्कि पूरे इलाके के लोग भी हैरान रह गए. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नागौर के डेगाना इलाके में एक ज्वैलरी शॉप के ऊपर बने कमरे में सोने का काम चल रहा था. वहां एक कारीगर सोने की चेन बना रहा था.
इसी दौरान एक कबूतर अचानक वहां आ गया और उसने चौंकाने वाली हरकत कर दी, कबूतर ने चेन को अपनी चोंच में पकड़ लिया और सीधे उड़ान भरकर ले गया.लेकिन कहानी यहां खत्म नहीं हुई. इस प्यारे मगर शरारती कबूतर ने चेन को सिर्फ उठाकर नहीं ले जाया, बल्कि उसे अपने गले में डाल लिया और पूरे इलाके में घूमने लगा. यही वजह है कि इसके कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.
सोने के चेन की कीमत
सोने की चेन की कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई जा रही है. इस घटना के बाद न सिर्फ ज्वैलरी शॉप के मालिक बल्कि पूरे सर्राफा बाजार में हलचल मच गई. लोग सोच ही नहीं पा रहे थे कि कबूतर ने चेन को कैसे उड़ाकर अपने पास रख लिया. काफी मशक्कत के बाद आखिरकार चेन वापस मिल गई, लेकिन सोशल मीडिया पर यह घटना अभी भी लोगों के लिए हंसी और हैरानी का कारण बनी हुई है.
सोशल मीडिया पर कबूतर का जलवा
इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Van__ya12 नाम के अकाउंट से शेयर की गई. वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और लोगों के मजेदार और दिल छू लेने वाले कमेंट्स आ रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि कबूतर भी अब सोने की तरफ अट्रेक्ट हो रहा है तो कुछ ने मजाक में कहा कि शायद कबूतर ने अपनी रिटायरमेंट की योजना बना ली है और सोने की चेन अपने पास रख रहा है.
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कबूतर की इस हरकत की तुलना बॉलीवुड की फिल्मों के क्लाइमेक्स से भी की, लोगों का कहना है कि इतनी शरारत और चालाकी इंसान भी इतनी आसानी से नहीं कर पाता है. कुछ लोग तो कह रहे हैं कि अब कबूतरों को भी महंगाई की चिंता हो गई है, इसलिए वे सोने के लिए उड़ान भर रहे हैं.
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
स्थानीय लोगों ने देखा कि कबूतर चेन लेकर पास के एक घर में बैठ गया और फिर उसे गले में डाल लिया. इसके बाद बाजार में लोग इकट्ठा होने लगे और चेन वापस पाने का प्रयास करने लगे. हालांकि, इस घटना के बाद कोई चोट या नुकसान नहीं हुआ, और आखिरकार सब कुछ ठीक हो गया. लेकिन यह घटना अब सिर्फ खबरों तक ही सीमित नहीं रही. यह सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है, और लोगों के बीच हंसी और चर्चा का कारण बनी हुई है. लोग कबूतर की चालाकी और मजेदार हरकत की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: लड़की देखती ही एनर्जी आ गई… बाजार में अचानक पहुंच गई लड़की, फिर जमकर हुआ डांस; देखें वीडियो
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
