Video: पहले तोड़ा झूला, फिर दिखाया बड़ा दिल! सड़क पर मां-बच्चे की हालत देख पिघला पुलिसकर्मी


Mumbai Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो दिल को छू जाते हैं. हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई के फुटपाथ पर रहने वाले एक गरीब परिवार के बच्चे के लिए पुलिसकर्मी का मानवीय व्यवहार लोगों की खूब तारीफ बटोर रहा है.

वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक पुलिसकर्मी पहले लाठी से झूला तोड़ देता है. इसे देखकर कोई भी सोच सकता है कि पुलिसकर्मी फुटपाथ पर परिवार बसाने के लिए जबरदस्ती उसे हटाने आया है, लेकिन हकीकत में बात बिल्कुल उलट है. वीडियो में पुलिसकर्मी ने जिस तरह से पहले झूले की जांच की, उससे साफ पता चलता है कि उसे बच्चे को इस तरह से खतरनाक तरीके से रखना बिल्कुल पसंद नहीं आया. 

पहले तोड़ा झूला, फिर दिखाया बड़ा दिल

इसके बाद असली सरप्राइज है. झूला तोड़ते ही एक लड़की बच्चे को लेकर आ गई. देखा गया कि इसके बाद पुलिसकर्मी एक स्टैंड वाला सुंदर झूला लेकर आया. इसके बाद, पुलिसकर्मी ने लड़की से बच्चे को लिया और कुछ देर उसके साथ खेला, फिर उसे झूले में सुला दिया. बच्चे को मच्छर या अन्य कीड़ों से बचाने के लिए झूले के ऊपर मच्छरदानी जैसी परत भी है. बच्चे को झूले में सुलाने के बाद भी पुलिसकर्मी को कुछ देर तक झूले को हिलाते हुए बच्चे के साथ खेलते देखा गया. बच्चा भी इस पूरी बात से बहुत खुश हुआ, यह उसकी आंखों में साफ दिख रहा था. वह मुस्कुराते हुए पुलिसकर्मी के साथ खेल रहा था. 

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे तारीफ

इस पूरे घटनाक्रम में बच्चे के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई देती है. वह मुस्कुराते हुए पुलिसकर्मी के साथ खेलता है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर पुलिसकर्मी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे मानवता की मिसाल बता रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोग इसे शेयर कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि कानून का रखवाला होने के साथ-साथ यह पुलिसकर्मी एक संवेदनशील इंसान भी है.





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading