मिडिल क्लास के लिए बेस्ट हैं ये 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक, कीमत मात्र ₹55,100 से शुरू


Best Mileage Bikes in India: डेली कम्यूटिंग के लिए लोग सबसे ज्यादा मोटरसाइकिलों पर भरोसा करते हैं. किफायती कीमत होने के साथ-साथ इनकी सर्विस और मेंटेनेंस कॉस्ट बेहद कम होती है. अगर आप आने वाले दिनों में एक सस्ती और सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिल खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आप सही पते पर आ पहुंचे हैं.

अपने इस लेख में हम देश की 5 सबसे अच्छा माइलेज देने वाली बाइक्स की लिस्ट लेकर आए हैं. इस सूची में मुख्य रूप से 100-110cc कम्यूटर सेगमेंट के मॉडल्स शामिल हैं. ये फ्यूल की बचत, कम मेंटेनेंस और डेली कम्यूटिंग के लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं. हमने बेस्ट माइलेज वाली टॉप 5 बाइक्स की लिस्ट में TVS Sport, Bajaj Platina 100, Hero Splendor Plus, Hero HF Deluxe और Honda Shine 100 को शामिल किया है. आइए, इनकी कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं.

1. TVS Sport

TVS Sport 109.7cc इंजन वाली सबसे किफायती और हाई-माइलेज बाइक है, जिसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 80 kmpl तक है. रियल-वर्ल्ड में यूजर्स 70-75 kmpl आसानी से रिपोर्ट करते हैं, जो इसे डेली कम्यूटिंग और स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट बनाता है. इसकी लाइटवेट बॉडी (112 kg), LED DRL और डिजिटल कंसोल जैसे फीचर्स इसे मॉडर्न लुक देते हैं, जबकि कम मेंटेनेंस और अच्छी बिल्ड क्वालिटी लंबे समय तक चलने की गारंटी देती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत मात्र ₹55,100 है.

2. Bajaj Platina 100

Bajaj Platina 100 DTS-i इंजन के साथ आती है, जो ARAI के अनुसार 75 kmpl तक माइलेज देता है और रियल यूज में 68-70 kmpl तक मिलता है. ये बाइक खासतौर पर लंबी सर्विस इंटरवल, कम वाइब्रेशन और अच्छी कम्फर्ट के लिए जानी जाती है. इसका 102cc इंजन स्मूद पावर देता है, जबकि वाइड फुटपेग और अच्छी सीटिंग पिलियन के लिए सुविधाजनक बनाती है. बजट में हाई रेंज (फुल टैंक पर 700+ km) इसे फैमिली और डेली यूज के लिए पॉपुलर बनाती है. इसे ₹65,897 की एक्स शोरूम कीमत पर बेचा रहा है.

3. Hero Splendor Plus

Hero Splendor Plus भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है, जो 97.2cc इंजन के साथ 70 kmpl तक का क्लेम्ड माइलेज देती है. इसकी i3S टेक्नोलॉजी फ्यूल बचत बढ़ाती है, जबकि रिफाइंड इंजन और कम मेंटेनेंस इसे सालों तक रिलायबल रखता है. सिंपल डिजाइन, अच्छी हैंडलिंग और हाई रिसेल वैल्यू इसे हर क्लास के राइडर्स के लिए फेवरेट बनाती है. गांव-शहर दोनों जगहों पर इसका दबदबा है. इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹74,014 से शुरू होती है.

4. Hero HF Deluxe

Hero HF Deluxe 97.2cc इंजन वाली सिंपल और सुपर-रिलायबल बाइक है. ARAI के अनुसार ये 68-70 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है. रियल-वर्ल्ड में 65+ kmpl आसानी से मिलता है, जो इसे बजट में बेस्ट ऑप्शन बनाता है. कम वजन (112 kg), आसान मेंटेनेंस और लंबी रेंज (फुल टैंक पर 650+ km) इसे डेली यूज, डिलीवरी या स्टूडेंट्स के लिए परफेक्ट बनाती है. ये बाइक जरूरी फीचर्स के साथ मैक्सिमम वैल्यू देती है. इसे मात्र ₹ 58,770 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है.

5. Honda Shine 100

Honda Shine 100 98.98cc इंजन वाली रिफाइंड और क्वालिटी वाली बाइक है, जो ARAI के अनुसार 65 kmpl तक माइलेज देती है. Honda की फेमस स्मूदनेस, अच्छा पिकअप और कम वाइब्रेशन इसे शहर की ट्रैफिक में आरामदायक बनाते हैं. लाइटवेट (99 kg), अच्छी बिल्ड और कम मेंटेनेंस के साथ ये उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो Honda की ट्रस्टेड क्वालिटी और लंबी राइड कम्फर्ट चाहते हैं. कंपनी इसे मात्र ₹63,405 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है.

हमारी सलाह: अगर आप देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक तलाश रहे हैं, तो इनमें से किसी एक को चुन सकते हैं. सबसे किफायती ऑप्शन चाहिए, तो TVS Sport बेस्ट है. वहीं, Hero Splendor Plus को किसी पहचान की जरूर ही नहीं है. Honda Shine 100 और Bajaj Platina भी 100 सीसी सेगमेंट में बेहतर ऑप्शन है. Hero HF Deluxe लुक के मामले में थोड़ी यूनिक है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading