2 घंटे लड़की वालों का इंतजार और फिर गुस्से में चाची ने मेट्रो स्टेशन पर ही करा दिया रोका, वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो पहली नजर में थोड़ा ड्रामेटिक लगता है, लेकिन जैसे जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, दिल को छू जाता है. यह वीडियो किसी फिल्म का सीन नहीं बल्कि असल जिंदगी का एक यादगार पल है, जिसमें प्यार, परिवार, गुस्सा, इंतजार और जिद सब कुछ एक साथ नजर आता है. खास बात यह है कि यह रोका और रिंग सेरेमनी किसी मैरिज हॉल या घर में नहीं बल्कि सीधे एक मेट्रो स्टेशन पर होती है.

वक्त पर नहीं पहुंचे लड़की वाले तो मेट्रो स्टेशन पर ही हो गया रोका

वायरल वीडियो की शुरुआत मेट्रो स्टेशन से होती है, जहां दूल्हा बनने वाला युवक अपने परिवार के साथ खड़ा नजर आता है. सभी लोग लड़की के घर वालों का इंतजार कर रहे होते हैं, वक्त बीतता जाता है और इंतजार लंबा होता जाता है. लगभग दो घंटे तक परिवार मेट्रो स्टेशन पर खड़ा रहता है. इसी दौरान युवक की चाची का सब्र जवाब देने लगता है. वह नाराज होकर वहां से जाने लगती हैं, लेकिन युवक उन्हें रोक लेता है और थोड़ी देर और रुकने के लिए मना लेता है.

गोद भरी, पैर छुए और मिल गया मेट्रो वाला आशीर्वाद

जब लड़की की चाची का सब्र जवाब देने लगता है तो वो मेट्रो स्टेशन पर ही रोके का सामान निकालती है और वीडियो बनाते हुए कहती है कि लड़की के घर वालों को ये वीडियो जानी चाहिए, हम यहीं रोका कर रहे हैं. इस पर लड़का कहता है कि चाची मेट्रो स्टेशन है आप ये तो देखो, इस पर चाची कहती है कि हमारी जो बेइज्जती हुई है उसका क्या? इसके बाद मेट्रो स्टेशन पर ही रोका किया जाता है और दूल्हा दुल्हन पैर छूकर बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं.

यह भी पढ़ें: शख्स ने रेलवे ट्रैक के बीच से बचाई गायों की जान, यहां देखे वायरल वीडियो

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को urs_.rajat__ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्या बात है, ऐसा ही होना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…ये रोका तो फेमस हो गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बेचारा लड़का, क्या क्या अरमान होंगे, सब पानी हो गए.

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट चेक इन के बाद कहां जाता है आपका लगेज? कैमरे ने खोला सामान के सफर का चौंकाने वाला राज





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading