Ram Mandir:अयोध्या में आज भी श्रद्धालुओं की भीड़, अब इस टाइम करें रामलला के दर्शन; ये है नया अपडेट – Crowd In Ayodhya Today: Ram Mandir Darshan Time For Devotees Ram Lalla Ayodhya News In Hindi



रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पांच दिन बाद अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। अयोध्या में आज सुबह हल्का कोहरा देखा गया। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने का सिलसिला जारी है। 

प्रशासन भी भक्तों को चरणबद्ध तरीके से रामलला के दर्शन करा रहा है। 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन से लेकर अब तक रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम नहीं हो रही है। मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। 




Trending Videos

Crowd in Ayodhya Today: Ram Mandir Darshan Time for Devotees Ram Lalla Ayodhya News in Hindi

Ram Mandir
– फोटो : अमर उजाला


वहीं, श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भक्तों की भारी संख्या को देखते हुए भगवान राम के दर्शन और आरती के समय में बदलाव कर दिया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा भक्तों को आसानी से भगवान के दर्शन मिल सकें।

 


Crowd in Ayodhya Today: Ram Mandir Darshan Time for Devotees Ram Lalla Ayodhya News in Hindi

Ram Mandir
– फोटो : अमर उजाला


विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के अनुसार, रामलला की मंगला आरती साढ़े चार बजे और श्रृंगार आरती (उत्थान आरती) सुबह साढ़े छह बजे होगी। इसके बाद भक्तों को दर्शन सुबह सात बजे से शुरू कर दिया जायेगा। 

 


Crowd in Ayodhya Today: Ram Mandir Darshan Time for Devotees Ram Lalla Ayodhya News in Hindi

Ram Mandir
– फोटो : अमर उजाला


उन्होंने बताया कि भोग आरती दोपहर बारह बजे, संध्या आरती शाम साढ़े सात बजे और नौ बजे रात्रि भोग कराया जायेगा। भगवान की शयन आरती रात दस बजे होगी। ट्रस्ट लगातार परिवर्तन कर लोगों के लिए भगवान का दर्शन सुलभ बना रहा है। इसके पहले मंदिर में प्रवेश द्वार की संख्या दो से बढ़ाकर छह कर दी गई थी।

 


Crowd in Ayodhya Today: Ram Mandir Darshan Time for Devotees Ram Lalla Ayodhya News in Hindi

अयोध्या जोन के आईजी प्रवीण कुमार
– फोटो : amar ujala


वहीं, अयोध्या जोन के आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि “यहां भारी संख्या में लोग आ रहे हैं। कल भी तीन लाख से ज्यादा लोगों ने दर्शन किए हैं। हम सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा रहे हैं। प्रशासन द्वारा भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। 

 




Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading