Apple iPhone 16e पर Croma में 11500 की बचत, ऑफर्स और फीचर्स जानें
Apple iPhone 16e को भारत में 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. फिलहाल Croma की आधिकारिक वेबसाइट पर यह फोन 52,390 रुपये में लिस्ट किया गया है, यानी सीधे 7,510 रुपये की फ्लैट छूट मिल रही है.
इसके अलावा, अगर आप Axis Bank या ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 4,000 रुपये की अडिशनल छूट भी मिल सकती है. इस तरह कुल मिलाकर iPhone 16e पर 11,500 रुपये से ज्यादा की बचत हो रही है.
Apple iPhone 16e के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
ऐपल आईफोन 16e में 6.1-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. डिस्प्ले डेली यूज़, वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया के लिए अच्छा एक्सपीरिएंस देता है. परफॉर्मेंस की बात करें तो iPhone 16e में ऐपल का लेटेस्ट A18 चिपसेट दिया गया है.
इसके साथ ही फोन में कई AI-पावर्ड फीचर्स मिलते हैं, जैसे इमेज क्लीनअप, इमेज प्लेग्राउंड, ChatGPT इंटीग्रेशन और AI Writing Tools, जो यूज़र एक्सपीरिएंस को और बेहतर बनाते हैं.
कैमरे के तौर पर इसमें 48MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें 2x ऑप्टिकल ज़ूम का सपोर्ट मिलता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.
डिज़ाइन के मामले में यह फोन एल्यूमिनियम बॉडी के साथ आता है और इसमें Face ID का सपोर्ट मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB-C पोर्ट दिया गया है. साथ ही, फोन को IP68 सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
