Aaj Ka Tula Rashifal 09 February 2026 | Aaj Ka Tula Rashifal


Last Updated:

Aaj Ka Tula Rashifal 09 February 2026: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद विशेष और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा. लग्न में चंद्रमा का प्रभाव आपके आत्मविश्वास और मानसिक शांति को बढ़ाएगा, जिससे कामकाज और व्यक्तिगत निर्णयों में संतुलन बना रहेगा. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सफलता मिलने की संभावना है, और रिश्तों में भी सामंजस्य बना रहेगा. स्वास्थ्य में सुधार और मानसिक संतुलन के संकेत हैं, बुरी भावनाओं और तनाव से बचाव होगा. धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह है.

अजमेर. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज चंद्रमा आपकी ही राशि तुला में आपके प्रथम भाव में गोचर कर रहे हैं. साथ ही विशाखा नक्षत्र का प्रभाव बना हुआ है और सोमवार का संयोग इस दिन को आपके लिए विशेष बना रहा है. लग्न में स्थित चंद्रमा आज आपको मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और जबरदस्त आत्मविश्वास प्रदान करेगा.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज आपके व्यक्तित्व में अलग ही आकर्षण दिखाई देगा. लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे और आपकी उपस्थिति स्वयं में सकारात्मक ऊर्जा फैलाएगी. जो कार्य बीते दिन किसी कारणवश अधूरे रह गए थे, उन्हें आज आप पूरे संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी. विशाखा नक्षत्र का प्रभाव आज आपको अपने लक्ष्यों के प्रति अधिक केंद्रित और महत्वाकांक्षी बनाएगा.

तुला राशि वालो का फालतू खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा
कार्यक्षेत्र की बात करें तो आज आपकी बुद्धिमत्ता, निर्णय क्षमता और संतुलित सोच की सराहना होगी. वरिष्ठ अधिकारी या सहकर्मी आपकी सलाह को महत्व देंगे. यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट, बिज़नस डील या पार्टनरशिप की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन बहुत अनुकूल है. गुरु के नक्षत्र के प्रभाव से आपकी दी गई सलाह दूसरों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और सामाजिक छवि मजबूत होगी.फालतू खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा और आप धन के सही उपयोग को लेकर सजग रहेंगे.

तुला राशि वाले छोटी बातों पर ज़िद या बहस से बचें 
दांपत्य और पारिवारिक जीवन में आज भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और आपसी विश्वास मजबूत होगा. हालांकि अष्टमी तिथि होने के कारण छोटी-छोटी बातों पर ज़िद या बहस से बचना बेहद जरूरी है। वाणी में संयम रखेंगे तो दिन और भी सुखद बन सकता है

तुला राशि वाले करें आज ये महाउपाय 
आज सोमवार का दिन है इसलिए शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल चढ़ाएं और ओम सोम सोमाय नमः का जाप करें साथ ही आज शाम को सरसों के तेल के दीपक में दो लौंग डालकर मुख्य द्वार पर जलाएं.इससे मानसिक शांति, पारिवारिक सुख और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी.

About the Author

authorimg

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

homeastro

तुला राशि के लिए दिन होगा खास: लग्न में चंद्रमा से बढ़ेगा आत्मविश्वास



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading