Video: दिल्ली मेट्रो का फैन हुआ विदेशी युवक, बोला ये तो लंदन से भी बेहतर, दिन बना देगा वीडियो


दिल्ली मेट्रो को लेकर देशवासी अक्सर गर्व की बात करते हैं, लेकिन जब कोई विदेशी मेहमान इसकी तारीफ करे तो बात और खास हो जाती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी शख्स दिल्ली मेट्रो की जमकर तारीफ करता नजर आ रहा है. इतना ही नहीं, उसने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन अंडरग्राउंड से करते हुए उसे बेहतर तक बता दिया. यही वजह है कि यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है और खूब शेयर किया जा रहा है.

दिल्ली मेट्रो का दीवाना हुआ विदेशी युवक

इस वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम रोरी पोर्टर है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं. रोरी पोर्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है, जहां उनके करीब 15 हजार फॉलोअर्स हैं. वीडियो में वह दिल्ली मेट्रो में सफर करते हुए अपने अनुभव साझा करते दिखते हैं और हर छोटी चीज पर हैरानी जताते नजर आते हैं. रोरी पोर्टर बताते हैं कि दिल्ली मेट्रो में सफर करने से पहले उन्हें एयरपोर्ट की तरह सिक्योरिटी चेक से गुजरना पड़ा. उनका बैग एक्स-रे मशीन से स्कैन किया गया और उसके बाद ही उन्हें प्लेटफॉर्म पर जाने दिया गया. यह देखकर वह काफी प्रभावित नजर आते हैं और कहते हैं कि इतनी व्यवस्थित सुरक्षा व्यवस्था उन्होंने बहुत कम जगहों पर देखी है.

जमकर की दिल्ली मेट्रो की तारीफ

वीडियो में रोरी पोर्टर टिकट की कीमत का जिक्र करते हुए कहते हैं कि सिर्फ 43 रुपये में आधे घंटे का सफर करना उन्हें बेहद सस्ता लगा. वह बताते हैं कि दुनिया के कई देशों में घूम चुके हैं, लेकिन इतनी कम कीमत में इतना शानदार मेट्रो सफर शायद ही कहीं मिला हो. इसके बाद वह मेट्रो कोच की ओर इशारा करते हुए उसकी साफ-सफाई, खुशबू और आधुनिक लुक की तारीफ करते हैं. रोरी कहते हैं कि दिल्ली मेट्रो के कोच बेहद साफ हैं, उनमें बैठने की भरपूर जगह है और भीड़ भी ज्यादा नहीं है. वीडियो में वह साफ तौर पर कहते हैं कि मेट्रो में ज्यादातर सीटें खाली हैं और लोगों को खड़े होकर सफर नहीं करना पड़ रहा. यही नहीं, वह दिल्ली मेट्रो को दुनिया की सबसे बेहतरीन मेट्रो में से एक बताते हैं.

यह भी पढ़ें: शख्स ने रेलवे ट्रैक के बीच से बचाई गायों की जान, यहां देखे वायरल वीडियो

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. भारतीय यूजर्स ने विदेशी यात्री की इस तारीफ को गर्व के तौर पर लिया और जमकर वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया. कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि दिल्ली मेट्रो वाकई भारत की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है. कुछ यूजर्स ने कहा कि जो काम हम रोजमर्रा में नजरअंदाज कर देते हैं, वही चीजें विदेशी मेहमानों को सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं.

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट चेक इन के बाद कहां जाता है आपका लगेज? कैमरे ने खोला सामान के सफर का चौंकाने वाला राज





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading