हरियाणा में 1672 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से शुरू हो रहे आवेदन?


सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए हरियाणा से बड़ी खुशखबरी सामने आई है. हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर कंप्यूटर साइंस के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 1672 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक अभ्यर्थी हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 9 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.

कितने पदों पर होगी भर्ती

यह भर्ती कंप्यूटर साइंस विषय के लिए निकाली गई है. इसमें हरियाणा कैडर के लिए 1594 पद निर्धारित किए गए हैं, जबकि मेवात कैडर के लिये 278 पद तय किए गए हैं. 

योग्यता क्या होनी चाहिए

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर साइंस या संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग डिग्री होना जरूरी है. अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर साइंस में एमएससी, तीन साल का एमसीए या कंप्यूटर साइंस, आईटी या कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक की डिग्री होना अनिवार्य है. इसके साथ ही उम्मीदवारों को कम से कम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त होना चाहिए. हालांकि एससी और दिव्यांग उम्मीदवारों को इसमें 5 प्रतिशत की छूट दी गई है.इसके अलावा उम्मीदवारों का HTET या STET पास होना जरूरी है. साथ ही उम्मीदवारों ने दसवीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना चाहिए या फिर उच्च शिक्षा में हिंदी विषय होना अनिवार्य है.

आयु सीमा क्या तय की गई है

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं आरक्षित वर्ग जैसे एससी, बीसी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क कितना लगेगा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अलग शुल्क निर्धारित किया गया है. सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, बीसी, पीडब्ल्यूडी और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा. हरियाणा के पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन के लिए कोई शुल्क नही लगेगा.

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल 100 अंक निर्धारित होंगे. इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी और गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे. उम्मीदवारों को आगे बढ़ने के लिए कम से कम 25 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होगा.स्क्रीनिंग टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों को सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट देना होगा. यह परीक्षा 150 अंकों की होगी और इसकी अवधि तीन घंटे तय की गई है. इसमें कंप्यूटर साइंस, प्रोग्रामिंग और अन्य संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे. इसके बाद सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा .इंटरव्यू का वेटेज 12.5 प्रतिशत रहेगा. सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी.

कितनी मिलेगी सैलरी

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को आयोग के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को 47,600 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये तक का वेतन मिलेगा. इसके साथ ही सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी.

कैसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading