RRB JE 2026: आरआरबी जेई परीक्षा 2026 की नई तारीखें हुईं जारी, जानें कैंडिडेट्स के लिए क्या है जरूरी?
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी जेई परीक्षा 2026 की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी सूचना पर्ची भी जारी कर दी गई है. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अपनी क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नई तारीख और परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं.
बोर्ड के अनुसार आरआरबी जेई की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 19, 20 और 25 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय पर अपनी तैयारी पूरी रखें और जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें.
आरआरबी जेई परीक्षा तकनीकी पदों के लिए आयोजित की जाती है, इसलिए इसमें पढ़ाई और तैयारी का खास महत्व होता है. छात्रों को अपने विषयों की दोहराई समय से पहले पूरी कर लेनी चाहिए. परीक्षा की तारीखें घोषित होने के बाद अब समय कम बचा है, इसलिए नियमित पढ़ाई और अभ्यास जरूरी है. परीक्षा से पहले सिलेबस और पुराने प्रश्न पत्रों को दोबारा देखना फायदेमंद रहेगा.
ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
- सबसे पहले अपनी क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होम पेज पर आरआरबी जेई एग्जाम सिटी सूचना पर्ची के लिंक पर क्लिक करें.
- एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना लॉगिन विवरण भरना होगा.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी.
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.
आधार आधारित बायोमेट्रिक जांच अनिवार्य
आरआरबी ने साफ किया है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले आधार आधारित बायोमेट्रिक जांच की जाएगी. इसलिए छात्रों को अपना मूल आधार कार्ड या सत्यापित आधार की प्रिंट कॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा. बिना आधार जांच के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
जिन छात्रों ने अभी तक आधार सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे rrbapply.gov.in पर जाकर अपने विवरण से लॉगिन करें और यह प्रक्रिया पहले ही पूरी कर लें. परीक्षा के दिन किसी भी परेशानी से बचने के लिए यह काम समय रहते करना जरूरी है.
बढ़ी रिक्तियों से छात्रों को फायदा
इस भर्ती प्रक्रिया में पदों की संख्या भी बढ़ाई गई है. पहले कुल 2,569 पद भरे जाने थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़ाकर 2,585 कर दी गई है. इससे अधिक छात्रों को नौकरी का मौका मिलेगा.सबसे ज्यादा बढ़ोतरी चेन्नई और जम्मू-श्रीनगर क्षेत्र में हुई है. कुल पदों में से 169 पद आरआरबी चेन्नई के लिए और 95 पद आरआरबी जम्मू-श्रीनगर के लिए निर्धारित किए गए हैं. पदों की संख्या बढ़ने से छात्रों में उत्साह देखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें – Jobs 2026: इस यूनिवर्सिटी में निकली असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
