जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना… वैलेंटाइंस डे से पहले पोस्टर वायरल, देखकर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स


वेलेंटाइन वीक के दौरान सोशल मीडिया पर अक्सर कई चीजें वायरल होती रहती है. इनमें ज्यादातर चीजें प्यार-मोहब्बत को लेकर होती है. लेकिन इस बार वैलेंटाइन डे से पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जहां मिलेंगे बाबू-सोना तोड़, देंगे कोना-कोना लिखा है. इस पोस्टर के सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई एक तरफ जहां प्यार करने वाले 14 फरवरी को सेलिब्रेट करने की तैयारी में है, वहीं दूसरी और कुछ संगठनों ने इसके विरोध में मोर्चा खोल दिया है. वायरल पोस्टर और उससे जुड़ी तस्वीरों ने सोशल मीडिया यूजर्स को भी भड़का दिया है. इन पोस्टर्स को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर कई तरह के कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

वैलेंटाइन डे के विरोध में लठ-पूजन

14 फरवरी को मनाए जाने वाले वैलेंटाइन डे के विरोध में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, वीडियो और पोस्टर के अनुसार कई संगठन के कार्यकर्ता अनोखे अंदाज में तैयारी कर रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार कई दलों के कार्यकर्ता मंदिर में लठ-पूजन कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने डंडे पर चमेली और सरसों का तेल चढ़ाकर उन्हें तैयार किया और नारे लगाए जहां मिलेंगे बाबू-सोना तोड़ देंगे कोना-कोना. इन संगठनों का कहना है कि वैलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है और इस दिन सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके अलावा सोशल मीडिया पर विरोध करने वाले कार्यकर्ता चेतावनी भी दे रहे हैं कि अगर पार्क, होटल, रेस्टोरेंट या धार्मिक स्थलों के आसपास कोई भी प्रेमी जोड़ा मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर कई तीखी प्रतिक्रिया सामने आने लगी है.

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

वैलेंटाइन डे को लेकर इस तरह के पोस्टर वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने कड़ी आपत्ति जताई है. इन पोस्टर्स को देखकर एक यूजर ने लिखा इन गुंडों को यह अधिकार किसने दिया. वहीं दूसरे ने सवाल उठाया इस तरह से लाठी-डंडे लेकर समाज में नफरत और हिंसा फैलाने वालों पर कब कार्रवाई होगी. इसके अलावा एक और यूजर ने पोस्टर देखकर कमेंट किया गुंडागर्दी का लाइसेंस मिल गया, धर्म के नाम पर. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा अरेस्ट करो इन गुंडों को, इनको किसने अथॉरिटी दिया यह सब करने का. एक और कमेंट में लिखा गया संविधान का राज चल रहा है और दिख भी रहा है कि उनके लिए संविधान की वैल्यू क्या है. हालांकि कुछ यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा बेचारे बेरोजगार दल के लोग है, कुछ तो करने दो इनको.

ये भी पढ़ें-2BHK का 70 हजार किराया और सुविधा के नाम पर कचरा! बेंगलुरू में रेंट देख चकराया लोगों का सिर





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading