Valentine day gone wrong: गर्लफ्रेंड को खुश करने के चक्कर में लग गई चपत, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी


आज मोहब्बत का दिन है यानी वैलेंटाइन डे. यह दिन मजनुओं और उनकी लैलाओं के लिए काफी खास होता है. गिफ्ट दिए जाते हैं तो कहीं पर इश्क को मुकम्मल करने के लिए तरह तरह के पैंतरे आजमाए जाते हैं. ऐसा ही एक पैंतरा आजमाने निकला था उत्साही आशिक, लेकिन इस पैंतरे में उसकी पूरी सैलरी की ऐसी बर्बादी हुई कि गर्लफ्रेंड को गले से लगाने के बजाए बेचारा सिर पीटने लगा. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी.

गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना पड़ गया भारी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देने के लिए एक गिफ्ट बॉक्स लाता है जिस पर काफी साज सज्जा का सामान लगा होता है. माहौल बनाया जाता है और फिर वक्त आता है गर्लफ्रेंड के सामने बॉक्स को खोलकर प्रपोज करने का. जैसे ही लड़की बॉक्स को खोलता है उसमें से ढेर सारे उड़ने वाले गुब्बारे निकलते हैं जिनके धागों पर ढेर सारे नोट लगे होते हैं, लेकिन कहानी में ट्विस्ट यहीं से आता है.

गुब्बारों के साथ उड़ गई सारी सैलरी

जैसे ही लड़की गुब्बारों को और पैसों को देखती है वो लड़के को गले लगा लेती है और उससे लिपट जाती है, इस दौरान बॉक्स में रखे सभी गुब्बारे पैसों सहित आसमान में उड़ जाते हैं, जैसे ही लड़का ये सब देखता है वो गुब्बारों के पीछे दौड़ता है लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है. लड़की उसे कहती है कि गुब्बारे ही तो हैं, इस पर लड़का कहता है कि उनके साथ मेरी सैलरी बंधी हुई थी. जैसे ही लड़की को ये पता लगता है दोनों अपनी सिर पकड़कर जमीन पर बैठ जाते हैं और वैलेंटाइन डे मनाने के चक्कर में अपना नुकसान करा बैठते हैं.

यह भी पढ़ें: तेंदुए को ‘बेहोश’ समझ बैठे थे लोग, वह अचानक ऐसे झपटा… होश उड़ा देगा वीडियो

यूजर्स ने लिए जमकर मजे

वीडियो को hyoga.x नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई लड़की के चक्कर में सैलरी को आग लगा बैठा. एक और यूजर ने लिखा… अब कभी इस तरह से गर्लफ्रेंड को सरप्राइज नहीं देगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अरे भाई पैसा तो हाथ का मेल है, फिर कमा लेना.

यह भी पढ़ें: जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading